मध्यप्रदेश की आत्मनिर्भर महिलाएं, मैकेनिक ऑन कॉल की सुविधा से कर रही हैं लोगों की परेशानी दूर!


मध्यप्रदेश का इंदौर सफाई के मामले में तो देश के लिए प्रेरणा बन चुका है लेकिन अब यहां की महिलाएं भी पूरे देश के लिए मिसाल पेश कर रही हैं। दरअसल इंदौर की महिलाएं अपने स्किल का इस्तेमाल खुद को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कर रही हैं। यहां महिलाएं मैकेनिक का काम कर रही हैं। वे एक यूनिक आइडिया के तहत अब घर-घर जाकर गाड़ी की सर्विस और रिपेयरिंग का काम करेंगी।

महिला मैकेनिक ऑन कॉल

इंदौर में महिला मैकेनिक ऑन कॉल की शुरुआत हुई है। गाड़ी खराब हो या फिर गाड़ी को सर्विसिंग की जरूरत हो। एक कॉल पर महिला मैकेनिक घर पहुंच जाती है। महिला गैरेज यांत्रिका ने यह पहल करते हुए 10 महिला मैकेनिकों को इसके लिए तैयार किया है।

कामकाजी और हॉस्टलर्स के लिए मददगार

इस पहल से जहां लोगों को घर बैठे वाहनों के लिए परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी वहीं दूसरी तरफ शहरों में रहने वाली कामकाजी और हॉस्टल में रहने वाली महिलाओं-लड़कियों को काफी मदद मिलेगी। महिलाएं बेहिचक महिला मैकेनिकों को अपने घर बुलाकर टू-व्हीलर ठीक करवा सकती करवाने के साथ ही अचानक गाड़ी खराब होने पर महिला मैकेनिकों को कॉल कर बुला सकती हैं। इस सुविधा के लिए एक नंबर भी जारी किया गया है। इस सुविधा का लाभ सुबह 10 बजे से शाम के 6 बजे तक लिया जा सकता है।

महिला मैकेनिकों की सुरक्षा का भी रखा गया है ख्याल

इससे जुड़े अधिकारी का कहना है कि सामाजिक धारणा को तोड़ते हुए महिला मैकेनिक गैराज शुरू किए गए थे। इसके बाद अब महिला मैकेनिक ऑन कॉल की सुविधा की भी शुरूआत की गई है। इस सुविधा के लिए एक नंबर जारी हुआ है। कुछ ही दिनों में इसका एप भी आ जाएगा। सर्विस में महिला मैकेनिक की सुरक्षा का खास ख्याल भी रखा गया है। इसके लिए महिलाओं को सेल्फ डिफेंस, जीपीएस और 100 डायल करने की ट्रेनिंग मिली है। यही नहीं उनके लिए कंट्रोल रूम भी तैयार किया गया है। इसके जरिए इनकी ट्रैकिंग भी होगी। वहीं कस्टमर की पूरी डिटेल भी लिया जाएगा। इस सेवा के लिए महिलाओं को एक स्पेशल टूलकिट प्रदान की गई है। इस टूलकिट में बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रिक टूल के 
साथ इंजन ऑयल, जरूरी पार्ट्स और पोर्टेबल वॉशर हैं।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES