India First Bullet Train 2027: भारत का इंतजार खत्म होने जा रहा है। हाई-स्पीड रेल का सपना अब हकीकत बनने के बेहद करीब पहुंच चुका है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि देश की पहली बुलेट ट्रेन अगस्त 2027 से गुजरात के सूरत–वापी सेक्शन पर दौड़ना शुरू कर देगी। यह कोई टेस्ट रन नहीं, बल्कि पहला कमर्शियल ऑपरेशन होगा। यानी 2027 में भारत के लोग पहली बार वास्तविक बुलेट ट्रेन का सफर करेंगे।
भारत की पहली बुलेट ट्रेन
India First Bullet Train 2027
शुरुआत सूरत से वापी के 100 किमी सेक्शन से होगा। रेल मंत्री के अनुसार शुरुआती चरण में हाई-स्पीड रेल का पहला संचालन 100 किलोमीटर के सूरत–वापी सेक्शन पर होगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि—
पहला ऑपरेशनल रूट पहले 50 किमी (सूरत–बिलिमोरा) का तय था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 100 किमी कर दिया गया है। यह निर्णय यात्रियों को बेहतर अनुभव देने और प्रोजेक्ट की क्षमता को जल्दी दिखाने के लिए लिया गया है।
मुंबई से अहमदाबाद सिर्फ 2 घंटे में
भारत की पहली बुलेट ट्रेन मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर पर दौड़ेगी।
- कुल लंबाई: 508 किमी
- अधिकतम गति: 320 किमी/घंटा
- कम स्टॉप के साथ यात्रा समय: 1 घंटा 58 मिनट
- 12 स्टेशनों पर रुकने पर: 2 घंटे 17 मिनट
वर्तमान में जहाँ मुंबई–अहमदाबाद सफर 6–7 घंटे का है, वहीं बुलेट ट्रेन इसे 2 घंटे से भी कम कर देगी। यह भारत की रेल इतिहास में सबसे बड़ा बदलाव साबित होगा।
रेल मंत्री ने बताया कि पूरी लाइन 2029 तक पूरी तरह चालू हो जाएगी और पीक ऑवर में हर 10 मिनट में एक ट्रेन उपलब्ध होगी। यानी यह प्रोजेक्ट भारत के सबसे व्यस्त कारोबारी कॉरिडोर को हाई-स्पीड कनेक्टिविटी देगा।
भारत की पहली अंडरसी बुलेट ट्रेन सुरंग
इस प्रोजेक्ट का एक और ऐतिहासिक पड़ाव पूरा हो चुका है, हाई-स्पीड रेल की पहली अंडरसी टनल का ब्रेकथ्रू सफलतापूर्वक पूरा हुआ है। क्या है सुरंग की खासियत-
- लंबाई: मुख्य समुद्री हिस्से में 7 किमी
- व्यास: 13.1 मीटर
- सिंगल ट्यूब – जिसमें दोनों दिशाओं में ट्रेनें चलेंगी
अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरण लगे होंगे
- पाइजोमीटर
- इंक्लिनोमीटर
- ऑटोमैटिक एयर-पंप सिस्टम
यह सुरंग भारत की इंजीनियरिंग क्षमता का बड़ा उदाहरण मानी जा रही है।
प्रोजेक्ट की मौजूदा स्थिति
- बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट तेजी से आगे बढ़ रहा है।
- 320 किमी से अधिक वायाडक्ट तैयार हो चुका है।
- कई स्टेशनों का निर्माण अंतिम चरण में है।
- सुरंग, पिलर और ट्रैक बिछाने का काम लगातार जारी है।
- ट्रेन सेट जापान से अंतिम डिजाइन चरण में हैं।
सरकार का लक्ष्य 2027 में पहली बुलेट ट्रेन को सफलतापूर्वक यात्रियों के लिए खोलना और 2029 तक पूरे कॉरिडोर को चालू करना है।
यात्रियों को क्या मिलेगा फायदा?
- मुंबई–अहमदाबाद सफर 2 घंटे से कम
- तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा
- बिज़नेस ट्रैवल समय में भारी कमी
- पर्यटन और रोजगार में तेज बढ़ोतरी
- गुजराती और महाराष्ट्र के शहरों के बीच मजबूत कनेक्टिविटी
भारत का ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम अब जापान जैसे विकसित देशों की बराबरी करेगा।

