जानें क्यों 19 अगस्त समर्पित हैं मानवता के लिए, जानें कैसे हुई शुरूआत?

World Humanitarian Day: 19 अगस्त का दिन वैश्विक स्तर पर मानवता को समर्पित होता है। ये हर साल दुनिया भर में हजारों लोगों की याद में मनाया जाता है जो मानवता के लिए समर्पित थे या हैं। पूरी दुनिया में मानवीय काम करते हुए अपनी जान जोखिम में डालने वालों को विश्व मानवता दिवस पर याद किया जाता है। जरूरतमंदों की मदद करने वाले मानवतावादी काम किसी भी व्यक्तिगत स्वार्थ के ऊपर होता और ऐसे काम करने वाले हीरो अपनी पूरी जिंदगी मानवता की सेवा में न्यौछावर कर देते हैं। गरीबी, बीमारी या हिंसा से पीड़ित देशों में काम करते हुए ये नायक अपने जीवन को दांव पर लगा देते हैं। यही नहीं कभी-कभी ये अपने लक्ष्यों की खोज में अपना जीवन ही खो देते है। विश्व मानवतावादी दिवस के मौके पर हम ऐसे कुछ नायकों और उनके बलिदानों को याद करते हैं।

विश्व मानवतावादी दिवस का इतिहास

संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा संयुक्त राष्ट्र के बगदाद मुख्यालय पर बमबारी में सर्जियो विएस डी मेलो और उनके 21 साथियों ने अपने प्राण गंवाए थे। मानवतावादियों की मृत्यु को याद करने के लिए विश्व मानवतावादी दिवस की शुरूआत की गई। सर्जियो ने विश्व मानवतावादी दिवस को आधिकारिक मान्यता दिलाने के लिए एक मसौदे को लाया था।
सर्जियो का जन्म ब्रेज़त में हुआ था, और सशस्त्र संघर्ष के पीड़ितों की उन्होंने काफी मदद की। उनके योगदान के लिए यह सुनिश्चित किया गया कि दुनिया उन्हें भूले नहीं। उन्होंने तीन दशकों से अधिक समय तक अथक रूप से काम किया। जागरूकता उनके अभियान का एक महत्वपूर्ण पार्ट था। वे शांति पूर्वक रह रहे देशों को इस बात के लिए जागरूक करना चाहते थे कि युद्ध वास्तव में दो देशों के झगड़े से कहीं अधिक भयावह है। युद्द प्रभावित देशों के लोग शांति और सुरक्षा में रहने की इच्छा के बावजूद पैदा हुई स्थितियों के जिंदा रहने के लिए हर दिन संघर्षरत् हैं। विश्व मानवतावादी दिवस आधिकारिक तौर पर सर्जियो और उनके जैसे हजारों लोगों को याद रखने के लिए मनाया जाता है। ये दुनिया को वंचितों और युद्ध, भुखमरी और महामारी से जूझ रहे लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए हर दिन काम करते रहे।
विश्व मानवतावादी दिवस के मौके पर दुनिया के गरीबों और जरूरतमंदों लोगों के लिए आगे आना चाहिए। इन सभी की शुरूआत शिक्षा से हो सकती है। इसलिए उन देशों की जानकारी करने के लिए कुछ समय हमें निकालना चाहिए जहां वर्तमान में युद्ध हो रहा है, और युद्ध पीड़ितों की स्थितियों पर शोध कर मानवता के लिए कदम बढ़ाना चाहिए।
नोट- seepositive की ये कोशिश है कि हम हर मुश्किल परिस्थितियों में बेहतर और सकारात्मक होकर आगे बढ़ें। विश्व मानवता दिवस पर हमारी शुभकामनाएं। यह लेख विभिन्न अखबारों के रिपोर्ट्स और विचारों पर आधारित है। इसके द्वारा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना हमारा मकसद कतई नहीं है।
Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES