

Flood Watch App:
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आपदा की स्थिति पर ‘रियल टाइम’ जानकारी देने की पहल की जा रही है। जिसके लिए केंद्र सरकार ने फ्लड वॉच एप लॉच किया है। ‘फ्लडवॉच’ एप 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ‘रियल टाइम’ में बाढ़ (Flood Forecast) से जुड़े अपडेट देगा। इसके लिए 338 स्टेशनों से आंकड़े इकट्ठे किए जाएंगे। इसके जरिये सात दिन पहले ही बाढ़ की जानकारी लोगों को मिल सकेगी।
केंद्र सरकार के केंद्रीय जल आयोग (Central Water Commission) के अध्यक्ष ने बयान जारी कर कहा कि ऐप का उद्देश्य बाढ़ से संबंधित जानकारी लोगों तक प्रसारित करना है। जिसके लिए मोबाइल फोन का उपयोग किया जा सकेगा। इसमें सात दिनों तक का पूर्वानुमान किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह ऐप सटीक और समय पर बाढ़ पूर्वानुमान देने के लिये उपग्रह डेटा विश्लेषण, गणितीय मॉडलिंग और वास्तविक समय की निगरानी जैसी उन्नत तकनीकों का इस्तेमाल करता है।
एप का इस्तेमाल
एप को यूजर फ्रेंडली बनाने के लिए काम किया गया है, जिससे सभी के लिये बाढ़ संबंधी जानकारी लेना आसान होगा। यह बाढ़ की घटनाओं के दौरान जोखिम को कम करेगा।
प्ले स्टोर से करें डाउनलोड
इस एप का इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल में प्ले स्टोर से इसे डाउनलोड किया जा सकता है। फ्लड वॉच एप सर्च करने पर एप दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करना होगा। ज़रूरी परमीशन के बाद ये एप देश के हर जगह की बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाएगा। साथ ही आसपास कहाँ कितना पानी है, ये भी इस एप के जरिये पता लगाया जा सकता है।
दो भाषाओं में मिलेगी जानकारी
सीडब्ल्यूसी प्रमुख की तरफ से कहा गया है कि ‘फ्लडवॉच’ लिखित और ऑडियो दोनों फॉर्मेंट्स में चेतावनी संदेश और बाढ़ का पूर्वानुमान देगा। यह ऐप वर्तमान में हिंदी और अंग्रेजी भाषा में सूचनाएं प्रसारित करेगा लेकिन जल्द ही इसे दूसरी क्षेत्रीय भाषाओं में भी विस्तारित करने का काम किया जा रहा है। इस एप को सीडब्ल्यूसी द्वारा बनाया गया है।

