![](https://seepositive.in/img/articles/images/artic_80176_24054449.jpg)
![](https://seepositive.in/img/articles/images/artic_42283_24054524.jpg)
“हम रुके नहीं, हम थमे नहीं, हम चलते -चले और चांद को पा लिया” ये खूबसूरत लाइनें चंद्रयान-3 से जुड़े हर वैज्ञानिक, हर भारतीय और हर उस इंसान के लिए है जिसने चंद्रयान-3 को अपना सपना मान लिया था। आज वो सपना सच हो गया। चंद्रयान-1 और चंद्रयान-2 की बची हुई सारी कसर चंद्रयान-3 ने पूरी कर दी। जब 23 अगस्त 2023 की शाम हर भारतीय गर्व से भरा हुआ अपने भारतीय होने पर गर्व कर रहा था। भारत ने चांद की सतह पर पहुंचकर इतिहास रचा और इसे सदियों याद रखा जाएगा। ISRO के चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) ने चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग में सफलता हासिल की और भारत समेत दुनिया भर के लोगों की निगाहें इस मिशन पर टिकी थीं। ये लैंडर विक्रम के 6 बजकर 4 मिनट पर चांद की सतह को छूते ही देश भर में खुशी का महौल छा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मिशन की सफलता पर बधाई दी। देखें तस्वीरों में कैद कुछ खूबसूरत पल जो इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज होंगे।
लैंडिंग से पहले बेंगलुरू में ISRO कमांड सेंटर के अंदर का माहौल
![](https://seepositive.in/img/articles/images/artic_79252_24054644.jpg)
ISRO के कमांड सेंटर में पल-पल की खबर रखते वैज्ञानिक
बेंगलुरू से चंद्रायन-3 के लाइव प्रसारण की तस्वीर
![](https://seepositive.in/img/articles/images/artic_56292_24054823.jpg)
वैज्ञानिकों के साथ इसरो प्रमुख एस सोमनाथ चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग देखने के लिए बेंगलुरु के मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में
![](https://seepositive.in/img/articles/images/artic_24030_24054907.jpg)
चांद की सतह पर उतरता चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम
![](https://seepositive.in/img/articles/images/artic_53069_24054945.jpg)
चंद्रयान 3 के लैंडर मॉड्यूल विक्रम के चंद्रमा पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुशी
![](https://seepositive.in/img/articles/images/artic_35510_24055045.jpg)
चंद्रयान-3 की सफलतापूर्ण लैंडिंग के बाद इसरो केंद्र में बैठे वैज्ञानिक जिनके अथक प्रयासों का परिणाम उनके सामने था
![](https://seepositive.in/img/articles/images/artic_24958_24060841.jpg)
इसरो केंद्र के अंदर चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर उतरने वैज्ञानिक जश्न मनाते हुए
![](https://seepositive.in/img/articles/images/artic_78897_24061023.jpg)