

केंद्रीय मंत्री ने की शुरूआत
दिल्ली में हुए एक इवेंट में केंद्रीय सड़क-परिवहन राज्यमंत्री नितिन गडकरी ने भारतीय एजेंसी भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (Bharat NCAP या BNCAP) को लॉन्च किया है। यह पुणे के चाकन में भारतीय परिस्थितियों के अनुसार तय नॉर्म्स पर कारों का क्रैश टेस्ट करने में सक्षम होगी।
फिलहाल GNCAP और LNCAP के द्वारा तय होती थी रेटिंग
बता दें कि पहले विदेशी एजेंसी ग्लोबल एनकैप (GNCAP) और लैटिन एनकैप (LNCAP) अपने स्टैंडर्ड के अनुसार भारतीय कारों को टेस्ट करती थी। ये एजेंसियां अपनी टेस्टिंग के आधार पर उन्हें सेफ्टी रेटिंग देती थीं। यह रेटिंग कई मायनों में भारतीय परिस्थितियों के हिसाब से सही साबित नहीं होती थी। इसलिए केंद्र सरकार ने अपने रेटिंग सिस्टम BNCAP की शुरुआत की है।
सुरक्षा और क्वालिटी के प्रति जागरूक भारतीय
BNCAP की शुरुआत करते हुए केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा, ‘देश में हर साल 5 लाख से ज्यादा एक्सीडेंट होते हैं, जिसमें से करीब 1.50 लाख लोग अपनी जान गंवा देते हैं। लोग अब व्हीकल की क्वालिटी और सेफ्टी को लेकर जागरूक हो रहे हैं। मुझे लगता है कि अगर कोई नया विकल्प है तो लोग उसे स्वीकार करेंगे।”
भारत-NCAP का फायदा
- देशी एजेंसी से टेस्टिंग 75% कम खर्च होगा
- भारत-NCAP के तहत देश में व्हीकल की टेस्टिंग कॉस्ट करीब 60 लाख रुपए आएगी।
- ग्लोबल लेवल पर यह कॉस्ट 2.5 करोड़ रुपए है।
- भारतीय एजेंसी से टेस्टिंग कराने पर कंपनियों का 75% कम खर्च होगा।
- ग्राहकों को बेहतर सेफ्टी वाली कार चुनने का ऑप्शन मिलेगा।
- देश में सुरक्षित कार बनाने के लिए कंपनियों में कॉम्पिटिशन बढ़ेगा।
- कंपनियों को टेस्टिंग के लिए अपनी कार विदेश भी नहीं भेजनी पड़ेगी।
ऑनलाइन देख सकेंगे क्रैश टेस्ट के रिजल्ट
केंद्र ने एक मॉनिटरिंग कमेटी भी बनाई है। यह BNCAP की टेस्टिंग का एनालिसिस करने का काम करेगी। मॉनिटरिंग कमेटी की मंजूरी मिलने पर ही BNCAP अपनी वेबसाइट पर स्टार रेटिंग और टेस्ट रिजल्ट्स दिखाएगा।

