QR कोड स्कैन कर निकालेंगे रुपए, जानें भारत के पहले UPI-ATM की खासियत!


Highlights

  1. भारत का पहला UPI-ATM लॉच
  2. नहीं होगी डेबिट कार्ड की जरूरत
  3. QR कोड स्कैन से होगा विड्रॉल

UPI-ATM:

देश में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ने लोगों के लेनदेन को काफी आसान कर दिया है। तेजी से बढ़ते इसके इस्तेमाल ने लोगों छोटे से छोटे पेमेंट के लिए सुविधा दी है। देश में डिजिटलीकरण को तेजी से बढ़ावा मिल रहा है। इसके लिए कई बैंक भी ग्राहकों को कई तरह की सुविधा दे पा रहे हैं। और अब इसे और आसान बनाने के लिए भारत का पहला यूपीआई एटीएम को भी लॉन्च किया गया है।

UPI ATM

जापान की हिताची कंपनी ने नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के साथ मिलकर यूपीआई-एटीएम की शुरुआत कर दी है। इसमें बिना कोई डेबिट कार्ड के यानी केवल यूपीआई की मदद से एटीएम से आसानी से पैसे निकाल सकते हैं। हिताची कंपनी ने नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) से मिलकर व्हाइट लेबल एटीएम (WLA) के रूप में पहला यूपीआई-एटीएम (UPI-ATM) की शुरूआत की है। इसमें ग्राहक बड़ी आसानी से यूपीआई के जरिये एटीएम से कैश निकालने की सुविधा का लाभ ले सकते हैं। यह भारत का डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस एटीएम को सबसे पहला इस्तेमाल 5 सितंबर 2023 को मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (Global Fintech Fest) में हुआ है। कंपनी का मानना है कि इस सुविधा से ग्राहक बड़ी आसानी से अब एटीएम के जरिये कैश निकाल सकेंगे।

ऐसे करें यूपीआई एटीएम का इस्तेमाल

पहले एटीएम से कितने रुपए निकालने है वो डालना है।

फिर क्यूआर कोड (UPI-QR Code) शो होगा।


यूपीआई क्यूआर कोड को स्कैन करना है।

फिर यूपीआई पिन दर्ज करना है।

एटीएम से कैश कलेक्ट करना है।

डेबिट कार्ड से अलग है यूपीआई एटीएम

यूपीआई एटीएम में यूपीआई पिन का इस्तेमाल करना होता है ये एटीएम से बिल्कुल अलग है। यह एक कार्डलेस ट्रांजेक्शन है। इसमें रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ओटीपी के जरिये यूपीआई एटीएम का इस्तेमाल कर रुपए निकाल सकते हैं। इससे आसानी से एंड्रॉइड (Android) या आईओएस (IOS) डिवाइस पर यूपीआई ऐप (UPI App) को इंस्टॉल कर इसकी सुविधा ले सकते हैं। कई बैंक भी ग्राहकों को यूपीआई-एटीएम की सुविधा देते हैं। यूपीआई-एटीएम को लेकर एनपीसी की तरफ से कहा गया है कि यह बैंकिंग सुविधा को ग्राहकों तक आसानी से पहुंचाने में काफी मददगार होगा। इस सुविधा के जरिये ग्राहक बिना किसी कार्ड के कहीं भी यूपीआई की मदद से कैश निकाल सकेंगे।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES