मौसम संबंधी परेशानियों को हल करता ये एप्लीकेशन, किसानों के लिए साबित हुआ फायदेमंद!


Indian Farming:

किसानों के लिए मौसम सबसे अहम होता है। लेकिन अगर मौसम की जानकारी पहले ही मिल जाए तो उनकी राह और आसान हो सकती है। किसानों की इस मुश्किल को हल कर करने के लिए उनके इलाके के आधार पर मौसम संबंधी सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए मेघदूत मोबाइल ऐप डेवलप किया गया है। इस ऐप में लगभग 6970 ब्लॉक्स के लिए ब्लॉक लेवल मौसम का पूर्वानुमान और 3100 ब्लॉकों के लिए ब्लॉक स्तरीय मौसम को लेकर कृषि संबंधी सलाह (एग्रोमेट एडवाइजरी) जोड़ी गई है।

IMD ने डेवलप की है मेघदूत एप

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM) और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) की संयुक्त पहल से मेघदूत ‘क्लाउड मैसेंजर- हिंदी’ डेवलप किया गया है, ताकि किसानों को मौसम का पूर्वानुमान और इससे आधारित सलाह दिया जा सके।


मेघदूत मोबाइल ऐप 2019 के मॉनसून की से काम कर रहा है और अब इस एप्लिकेशन में किसानों के लिए अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। ऐप के अपडेटेड वर्जन में ब्लॉक लेवल सुविधाओं को भी शामिल किया गया है। जहां किसान मौसम संबंधी खतरों से निपटने के लिए ब्लॉक स्तर की जानकारी ले सकेंगे।

मौजूद हैं ये सुविधाएं


ऐप में लगभग 6970 ब्लॉक के लिए ब्लॉक स्तरीय मौसम का पूर्वानुमान और 3100 ब्लॉकों के लिए ब्लॉक स्तरीय मॉनसून को लेकर कृषि संबंधी सलाह (एग्रोमेट एडवाइजरी) जोड़ी जा चुकी है। अब उपयोगकर्ता अपडेट ऐप हासिल करने के लिए अपने इलाके का पंजीकरण करवा सकते हैं।

मौसम विभाग के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के अंतर्गत देश भर में स्थापित यूनिट्स के 330 नेटवर्क द्वारा ये सलाह हर मंगलवार और शुक्रवार को अपडेट होती है। जहां कहीं उपलब्ध हो वहां स्थानीय भाषा में भी जानकारी भी दी जाती है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल अंग्रेजी और अपने क्षेत्र की 13 क्षेत्रीय भाषाओं में सलाह या एडवाइजरी तैयार की गई है।

मेघदूत मोबाइल ऐप देता है ये सेवाएं

डिस्ट्रिक्ट और ब्लॉक लेवल पर मौसम का पूर्वानुमान: अगले पांच दिनों में टेंपरेचर, वर्षा, आर्द्रता या नमी , हवा की गति और दिशा का पूर्वानुमान दैनिक आधार पर अपडेट होता है।


जिला और ब्लॉक स्तर कृषि से संबंधित सलाह या एग्रोमेट एडवाइजरी: मौसम आधारित सलाह हर मंगलवार और शुक्रवार को अपडेट होती है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्रों द्वारा 732 जिलों को कवर करने वाले लगभग 1019 स्टेशनों के स्थानीय मौसम की घटनाओं और उनकी तीव्रता की तीन घंटे की चेतावनी भी जारी कर दी जाती है, खराब मौसम की स्थिति और इसके असर की भी चेतावनी इसमें दी जाती है।

मेघदूत मोबाइल ऐप की मदद से जिला स्तर पर जहां कहीं भी उपलब्ध हो वहां 10 दिनों की मौसम की जानकारी भी देख सकते हैं।

भारत एक कृषि प्रधान देश है, भारतीय अर्थव्यवस्था को स्पीड देने में कृषि का भी रोल काफी महत्वपूर्ण है। ऐसे में किसानों को दी जा रही इस तरह की सुविधाएं काफी लाभदायक साबित होती हैं।
Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES