क्या है छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना

मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के निर्माण श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए एक अनोखी और सराहनीय पहल की है। ‘मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना’ के तहत उन छात्र-छात्राओं को आर्थिक सहायता दी जाती है जो पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन करते हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों के बच्चों को पढ़ाई में बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करना और उनके उज्ज्वल भविष्य को संवारना है।

क्या है मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना?

यह योजना छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा चलाई जाती है। इसका उद्देश्य राज्य के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को आर्थिक सहायता देकर उनकी शिक्षा को आसान बनाना है। यदि किसी श्रमिक के बच्चे ने परीक्षा में 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, तो वह इस योजना के लिए पात्र माना जाता है।

योजना का उद्देश्य

  • श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना।
  • श्रमिक परिवारों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार लाना।
  • बेटियों को भी शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना।

प्रोत्साहन राशि

योजना के तहत विभिन्न शैक्षणिक स्तरों के लिए प्रोत्साहन राशि निर्धारित की गई है:

प्रोफेशनल कोर्स: लड़कियों को ₹12,500 और लड़कों को ₹12,000
10वीं और 12वीं: लड़कियों को ₹5,500 और लड़कों को ₹5,000

ग्रेजुएशन: लड़कियों को ₹7,500 और लड़कों को ₹7,000

पोस्ट ग्रेजुएशन: लड़कियों को ₹10,500 और लड़कों को ₹10,000

पात्रता

  • छत्तीसगढ़ के रजिस्टर्ड निर्माण श्रमिकों के पहले दो बच्चे इस योजना के लिए पात्र हैं।
  • छात्र को संबंधित परीक्षा में कम से कम 75% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
  • निर्माण श्रमिक का कम से कम 90 दिन तक पंजीकरण होना आवश्यक है।

आवेदन प्रक्रिया

  • ऑनलाइन आवेदन के लिए ‘हमर पहचान’ पोर्टल पर जाएं।
  • नागरिक पंजीकरण करें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
  • आवेदन की स्थिति की जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध है।
  • योजना से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर: 0771-3505050 पर संपर्क करें।

Positive सार

मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना छत्तीसगढ़ के निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है। यह योजना न केवल उनकी शिक्षा में सहायक है, बल्कि उनके उज्जवल भविष्य की दिशा में भी एक कदम है। यदि आप इस योजना के लिए पात्र हैं, तो आवेदन करें और इसका लाभ उठाएं।

Sonal Gupta

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 

Office Address: D 133, near Ram Janki Temple, Sector 5, Jagriti Nagar, Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001

Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

FOLLOW US​

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.