Abhivyakti App: छत्तीसगढ़ की महिलाओं को जरूर रखना चाहिए ये सेफ्टी एप

 Abhivyakti App: किसी भी समाज, राज्य या देश में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना वहां के मुखिया की पहली प्राइऑरिटी होती है। छत्तीसगढ़ सरकार भी महिलाओं की सुरक्षा और महिलाओं पर होने वाले अपराधों पर लगाम लगाने के लिए तत्पर रहती है। अब प्रदेश की महिलाए और भी सुरक्षित महसूस करेंगी क्यों छत्तीसगढ़ पुलिस अब हाई टेक तरीके से महिला सुरक्षा पर काम कर रह है। इसके लिए पुलिस का वुमन सेफ्टी एप “अभिव्यक्ति” बड़ी भूमिका निभा रहा है।

क्या है वुमन सेफ्टी एप अभिव्यक्ति?

अभिव्यक्ति छत्तीसगढ़ पुलिस का ऐप है जो खासतौर पर महिला सुरक्षा के लिए तैयार किया गया है। ये ऐप काफी कारगर है लेकिन इसकी जानकारी बहुत कम लोगों को है। यह एप घर से बाहर रहकर पढ़ाई करने वाली छात्राओं और अकेले रहने वाली महिलाओं को अपने फोन पर जरूर रखना चाहिए। एप में दिए गए फीचर्स से किसी भी इमरजेंसी में तुरंत मदद पहुंच सकती है।

क्या हैं एप के मुख्य फीचर्स?

इस एप में SOS फीचर, पैनिक बटन, लोकेशन शेयरिंग जैसे फीचर्स दिए गए  हैं। ऐप में छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, मारपीट, टोनही प्रताड़ना, दहेज प्रताड़ना, किडनैपिंग, बाल विवाह, मानव तस्करी, एसिड एटैक जैसे कई अपराधों को शामिल किया गया है। किसी परिस्थिति में फंसने पर पैनिक बटन दबाने पर पुलिस कंट्रोल रूप तक मैसेज जाएगा। यूजर के लोकेशन के हिसाब से तुरंत पुलिस सहायता पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें- क्या है वुमन सेफ्टी एप्स, जो महिलाओं की करते हैं सुरक्षा?

प्ले स्टोर से डाउनलोड करें एप

अब तक ऐप 1 लाख से ज्यादा लोगों के द्वारा डाउनलोड किया जा चुका है। आप भी इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन आगे एप को लेकर और भी जागरूकता फैलाने की जरूरत है। प्ले स्टोर में एप की अच्छे रिव्यू मिले हैं साथ ही 4.2 की रेटिंग भी मिली है।

Admin

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES