JCB Didi: जापान के एक्सपो में शामिल होंगी छत्तीसगढ़ की दमयंती सोनी

JCB Didi: अभी तक हमने महिलाओं को कार, बस, ट्रक चलाते और एरोप्लेन उड़ाते देखा है, पर किसी महिला को जेसीबी चलाते शायद ही किसी ने देखा हो। लेकिन छत्तीसगढ़ की दमयंती सोनी ने यह भी कर दिखाया है। ऐसा करके दमयंती सोनी ने महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश की है। जल्द ही दमयंती सोनी जापान में होने वाले ऑटो एक्सपो में शामिल होने वाली हैं। इसके लिए सीएम विष्णुदेव साय उनकी मदद कर रहे हैं।

जेसीबी दीदी के नाम से हैं मशहूर

दमयंती सोनी राजनांदगांव जिले के खैरझिटी गांव में रहती है। जेसीबी चलाने में एक्सपर्ट दमयंती सोनी राजनांदगांव इलाके में जेसीबी दीदी के नाम से जानी जाती हैं। दमयंती जेसीबी चलाकर ही अपने परिवार का भरन पोषण करती हैं। जेसीबी की सीट पर बैठकर जब वो कुशलता से अपना काम करती हैं तो अच्छे-अच्छे लोग उन्हें देखते रह जाते हैं।

मिल चुके हैं कई अवॉर्ड

दमयंती ने समाज की बेड़ियों को तोड़ते हुए जेसीबी चलाना शुरु किया। और अब उनका नाम सिर्फ राजनांदगांव जिले या छत्तीसगढ़ में ही मशहूर नहीं है बल्की अब वो पूरे देश में पहचानी जानी लगी हैं। उन्होंने देश के कई हिस्सों में जेसीबी चलाकर अवॉर्ड हासिल किया है। 61 साल की उम्र में जिस काबिलियत से वो जेसीबी हैंडल करती है, दूसरी महिलाओं को लिए प्रेरणा का काम कर रही हैं।

कैसे हुई शुरुआत?

जेसीबी दीदी दमयंती के पति का स्वर्गवास 2012 में हो गया। इसके बाद उनके सामने अपने और अपने 2 बच्चों के भरन पोषण की समस्या खड़ी हो गई। तब उन्होंने जीबीसी चलाने की सोची और अपनी खुद की जेसीबी खरीदी। दमयंती सिर्फ जेसीबी ही नहीं बल्की पोकलेन, हाईवा समेत कई भारी गाड़ियां चला लेती हैं।

जापान के एक्सो में होंगी शामिल

देश में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने के बाद अब दमयंती विदेशों में देश का नाम रोशन करने जा रही हैं। दमयंती का यह हुनर अब विदेशों तक फैल चुका है। उन्हें जापान में आयोजित होने वाले एक्सपो से इन्विटेशन आया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मदद से उनकी जाने की तैयारी की जा रही है। 2020 और 2023 में भी उन्हें जापान बुलाया गया था लेकिन आर्थिक तंगी की वजह से उस वक्त वो चूक गई थीं। लेकिन इस बार सीएम विष्णुदेव राय ने जन दर्शन कार्यक्रम में उन्हें जापान भेजने का आश्वासन दिया है।

Also, read- https://seepositive.in/govt-schemes/roads-in-cg-trible-aria-777-%e0%a4%ac%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0/

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *