Chhattisgarhi cuisine: छत्तीसगढ़ी पकवानों के बारे में कितना जानते हैं आप?

Chhattisgarhi cuisine: छत्तीसगढ़ भारत का ऐसा राज्य है जहां देसी और स्वादिष्ट खानों का विशेष महत्व है। यहां हर त्योहार का एक अलग व्यंजन है। खास बात यह है कि यहां के ज्यादातर पकवान चावल या चावल के आटे से बनाए जाते हैं। तो आइए जानते हैं छत्तीसगढ़ में कौन-कौन से व्यंजन बनाए जाते हैं।

फरा

जब भी छत्तीसगढ़ी व्यंजन की बात होती है सबसे पहला नाम आता है फरा का। यह छत्तीसगढ़ का फेमस पकवान है। फरा चावल के आटे से बनाया जाता है। लेकिन पारंपरिक तौर पर इसे बचे हुए चावल को इस्तेमाल कर बनाने हैं। बचे हुए चावल में चावल के आटे को मिक्स करके इसे लंबा आकार दिया जाता है फिर शैलो फ्राई किया जाता है।

खुरमी

खुरमी छत्तीसगढ़ का स्वीट डिश है। इसे गेहूं के आटे से बनाया जाता है। खुर्मी बनाने के लिए गेहूं का दरदरा आटा, गुढ़ और तेल या घी को एक साथ मिलाकर डो तैयार किया जाता है। बाद में इसे मनचाहा आकार देकर डीप फ्राई किया जात है। यह बिहार के ठेकुए से मिलता जुलता व्यंजन है। खुरमी तीज में बनाया जाने वाला सबसे खास व्यंजन है।

अइरसा या अनरसा

ये भी एक स्विट डिश है जो चावल के दरदरे आटे से बनता है। इसे छत्तीसगढ़ से लगे मध्यप्रदेश और ओडिशा के गांवों में भी बनाया जाता है। अईरसा बनाने के लिए चावल आटे को भिगोकर फिर सुखाकर उसे कूटा जाता है। फिर इससे तैयार आटे में गुड़ की चासनी डाली जाती है। फिर इसे गोल और चपटा आकार देकर तला जाता है। ज्यादातर इसे होली के मौके पर बनाया जाता है।

चीला

चीला लगभग हर राज्यों में बनाया जाता है। लेकिन छत्तीसगढ़ में चीला सुबह का सबसे लोकप्रिय नाश्ते में से एक है।  यहां चावल के आटे का चिला, बेसन का, गेहूं आटे का चीला बनाया जाता है।  गेहूं के आटे से मीठा चीला भी बनाया जाता है। मीठा चीला हरेली के दिन बनाया जाने वाला पकवान है।

ये भी पढ़ें Chhattisgarhi Rajbhasaha Divas: क्यों मनाया जाता है राजभाषा दिवस!

करी लड्डू

करी लड्डू यानी बेसन के मोटे सेव से बना लड्डू।। इसमें  करी को बेसन से बनाया जाता है फिर उसमें गुड़ की चासनी डालकर लड्डू का आकार दे दिया जाता है। गांव में शादी ब्याह और समारोह में इसे खात तौर पर बनाया जाता है।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES