Heritage Fest 2024: छत्तीसगढ के कलाकारों ने लोक नृत्य की दी प्रस्तुति

Heritage Fest 2024: देश की सांस्कृति धरोहर और लोक कलाओं को सहेजने के लिए त्रिपुरा में “हेरिटेज फेस्ट” का आयोजन किया जाता है। यह आयोजन युवा विकास केंद्र के द्वार आयोजित किया जाता है। इस फेस्टिवल में देश के अलग-अलग राज्यों से लोक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं। इस बार हेरिटेज फेस्ट का आयोजन त्रिपुरा के अगरतला में 21 नवंबर से 27 नवंबर तक किया जा रहा है। इस फेस्टिवल में इस बार छत्तीसगढ़ से कलाकारों का दल हिस्सा ले रहा है।

कांकेर के 8 कलाकार हुए शामिल

त्रिपुरा के हेरिटेज फेस्ट 2024 में कांकेर से कलाकारों का दल शामिल हो रहा है। 8 कलाकारो का  ये दल इस अंतरराष्ट्रीय फेस्टिवल में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेगा। इस दल में हर्ष डोंगले, रानु गुप्ता, प्रेम श्रीवास, ख्याति ठाकुर, यशवर्धन सिंह ठाकुर, अभिषेक रवानी, दीक्षा यादव और भार्गव बघेव शामिल हैं। शिल्पा साहू इस दल का नेतृत्व कर रही हैं।

छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य की दी प्रस्तुति

हेरिटेज फेस्टिवल अगरतला में आयोजित हो रहा है। यहां देश के अलग-अलग राज्यों से आए कलाकारों ने फेस्टिवल से पहले एक रैली निकाली। सभी कलाकार अपने-अपने राज्यों की पारंपरिक परिधान में थे। छत्तीसगढ़ के कलाकारों ने इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदेश  के लोक नृत्य जैसे सुवा नृत्य, कर्मा, पंथी और लोक गीत ददरिया की प्रस्तुति दी।

कलाकारों ने सरकार का आभार जताया

हेरिटेज फेस्टिवल में भाग लेने वाले कलाकारों के दल ने सोशल मीडिया के जरिए प्रदेश सरकार का आभार जताया और उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की पहल के चलते उन्हें अपने राज्य की अनोखी पारंपरिक संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का मौका मिला है। कलाकारों द्वारा दी गई छत्तीसगढ़ी लोक नृत्यों की प्रस्तुति को हेरिजेट फेस्टिवल में भी काफी पसंद किया गया।

Also Read- https://seepositive.in/positive-stories/basant-sahu%e0%a4%a7%e0%a4%ae%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0/

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES