Hornbill Festival 2024: नागालैंड में क्यों मनाया जाता है ‘हॉर्नबिल फेस्टिवल’?

Hornbill Festival 2024: नागालैंड में होने वाला हॉर्नबिल फेस्टिवल हर साल दिसंबर के महीने मे होता है। यह फेस्टिवल नागालैंड की सभ्यता, संस्कृति, पहनावें और खान-पान के प्रदर्शन का उत्सव होता है। रंग-बिरंगी संस्कृति को देखने लोग दूर-दूर से आते हैं। हॉर्नबिल फेस्टिवल में अलग-अलग जनजातियों को करीब से देखने का मौका मिलता है।

क्यों मनाया जाता है हॉर्नबिल फेस्टिवल?

हॉर्नबिल फेस्टिवल (Hornbill Festival 2024) नागालैंड की संस्कृति को पूरी दुनिया के सामने प्रदर्शित करने के लिए मनाया जाता है। साथ ही इस फेस्टिवल के जरिए (nagaland tribes)इंटरट्राइब हार्मोनी को भीबढ़ावा  मिलता है। फेस्टिवल के लिए एक साथ एक जगह पर जमा हुई सभी जातियों और जनजातियों को भी एक दूसरे की संस्कृति और रीति रिवाजों को जानने का मौका मिलता है। इस फेस्टिवल में सभी समुदायों से जुड़े व्यंजन, कपड़े और पारंपरिक परिधानों की प्रदर्शनी लगती है।

कब हुई शुरुआत?

हॉर्नबिल फेस्टिवल की शुरुआत साल 2000 में सरकार द्वारा की गई थी। हर साल यह फेस्टिवल दिंसबर के फर्स्ट वीक में आयोजित किया जाता है। फेस्टिवल, नागा हेरिटेज विलेज किसामा में होता है। इस फेस्टिवल में नागालैंड में रहने वाली सभी 17 जनजातियां (nagaland tribes)हिस्सा लेती हैं।

क्या है हॉर्नबिल का मतलब?

हॉर्नबिल नागालैंड के एक पक्षी का नाम है। इस पक्षी का उल्लेख नागालैंड की कई लोककथाओं में किया जाता है।  नागा लोग हॉर्नबिल को बहुत सम्मान देते हैं। इसलिए इस फेस्टिवल (Hornbill Festival 2024) का नाम ‘हॉर्नबिल’ रखा गया है। आपको बता दें इस बार(2024) होने जा रहा हॉर्नबिल फेस्टिवल सिल्वर जुबली फेस्टिवल होगा। 2000 से शुरु हुए फेस्टिवल का यह 25वां साल है।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *