Durg-Nagpur Vande Metro: छत्तीसगढ़ में शुरु होगी पहली वंदे मेट्रो ट्रेन

Durg-Nagpur Vande Metro:छत्तीसगढ़ को जल्द ही वंदे मेट्रो की सौगात मिलने वाली है। एक वंदे मेट्रो दुर्ग से नागपुर के लिए चलेगी। यह बिलासपुर जोन की पहली अनरिजर्व एसी ट्रेन होगी। वंदे मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए सर्वे का काम पूरा हो किया जा चुका है। कुछ परेशानियों को हल करने के बाद जल्द ही वंदे मेट्रो का रन भी शुरु हो जाएगा।

क्या होगा वंदे मेट्रो का किराया?

दुर्ग से नागपुर चलने वाली वंदे मेट्रो की टिकट का बेसिक रेट 316.8 रुपए होगा। टिकट में GST और दूसरे टैक्स जोड़ने के बाद फाइनल किराया लगभग 386 रुपए हो सकता है। फिलहाल दुर्ग से नागपुर जाने वाली ट्रेन में थर्ड एसी का किराया 555 रुपए है। इस तरह से देखा जाए तो वंदे मेट्रो के किराए में हर वर्ग के लोग एसी ट्रेन में सफर कर सकेंगे।

अनरिजर्व होगी वंदे मेट्रो

दुर्ग-नागपुर वंदे मेट्रो पूरी तरह से अनरिजर्व होगी। मेट्रो ट्रेन की तरह इसका टिकट प्लेटफॉर्म से ही तुरंत मिल जाएगा। दुर्ग से नागपुर के 264 किलोमीटर की दूरी को वंदे मेट्रो 4 घंटे में पूरा करेगी। वंदे मेट्रो के सभी कोच एसी होंगे। इस ट्रेन में बैठकर और खड़े रहकर सफर कर सकते हैं। कोच में वॉशरूम की सुविधा भी होगी।

जल्द जारी होगा टाइम टेबल

रेलवे ने फिलहाल वंदे मेट्रो का टाइम टेबल जारी नहीं किया। जल्द ही इस ट्रेन के शेड्यूल के साथ ही इसे दिए गए स्टॉपेज की भी जानकारी दे दी जाएगी। कोशिश की जा रही है कि वंदे मेट्रो 24 घंटे के अंदर वापस भी लौट आए। इससे दुर्ग से नागपुर सेम डे लौटने वाले यात्री इसी ट्रेन से वापस हो पाएंगे।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES