Budget 2024: बजट से छत्तीसगढ़ को क्या मिला?

Budget 2024: 23 जुलाई 2024 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जब बजट पेश किया तो पूरे देश को उनसे काफी उम्मीदें थी। जनता की उम्मीदों के मुताबिक ही उन्होंने किसान, युवा, शिक्षा और विभिन्न क्षेत्रों का ख्याल रखा। कई राज्यों को भी बजट 2024 से काफी फायदा होगा। ऐसे ही राज्यों में से एक है आदिवासी बहुल छत्तीसगढ़ राज्य। जानते हैं बजट 2024 से छत्तीसगढ़ राज्य को क्या मिला?

ईस्ट कोस्ट कॉरिडोर से जुड़ेगा छत्तीसगढ़

केंद्रीय बजट में दल्ली राजहरा से जगदलपुर तक 233 किमी रेललाइन के लिए राशि का प्रावधान सरकार ने किया है। जिसके बाद रावघाट-जगदलपुर रेललाइन का रास्ता खुल जाएगा। इसके अलावा अब ईस्ट-कोस्ट इकॉनोमिक कॉरिडोर के जरिए नागपुर, दुर्ग और रायपुर को बंदरगाह से जोड़ने का भी काम किया जाएगा।

व्यापार और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

केंद्रीय बजट (Budget 2024) में की गई घोषणा के मुताबिक ईस्ट-कोस्ट इकॉनोमिक कॉरिडोर से छत्तीसगढ़ जुड़ जाएगा। इससे राज्य में  व्यापार और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। फिलाहाल  विशाखापट्‌टनम जाने के लिए सीधा सड़क मार्ग नहीं है। इसकी वजह से सड़क मार्ग से जाने में 13 घंटे से ज्यादा का समय लगता है। इस कॉरिडोर के बनने से यह सफर 8-9 घंटे का ही रह जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य सीधे बंदरगाह से जुड़ सकेगा।

रोजगार कौशल के क्षेत्र में होगा काम

बजट 2024 में छत्तीसगढ़ को रोजगार कौशल से जोड़ने के लिए भी राशि दी गई है। इसके लिए 2 लाख करोड़ रुपये दिया जाएगा। वहीं किसानों की वित्तीय सुरक्षा और खेती के लिए जरूरी संसाधनों की तरफ भी सरकार ने ध्यान दिया है। आदिवासियों के लिए भी प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान जैसी बहुमूल्य योजना की बात बजट 2024 में की गई है। इस योजना से 63 हजार गांवों के 5 करोड़ आदिवासी को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।

READ MORE क्या है नियद नेल्लनार योजना? छत्तीसगढ़ में कहां चल रही?

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने क्या कहा?

Budget 2024 पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि, “बजट में छत्तीसगढ़ की तरफ विशेष ध्यान दिया गया है। कृषि और रोजगार के लिए लाई गई योजनाएं जनता को फायदा पहुंचाएगी। बजट का लाभ छत्तीसगढ़ की जनता को भी मिलेगा।“ वहीं उन्होंने ये भी कहा कि बजट ग्रामीण विकास पर भी फोकस है। मुख्यमंत्री साय ने बजट को 2047 में भारत को विकसित बनाने वाला बजट कहा है।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES