Coalition government: क्या है गठबंधन सरकार? भारत में इसका इतिहास?

Coalition government: लोकसभा चुनाव 2024 में NDA को 291 सीटें मिली हैं। भारत में कुल 543 लोकसभा सीटें हैं। इसीलिए सरकार बनाने वाली पार्टी को कम से कम 272 सीटों की जरूरत होगी। इस लिहाज से NDA सरकार बनाने की पात्रता को पूरा करती है। सरकार बनाने वाली NDA एक गठबंधन सरकार होगी। तो क्या आप जानते हैं क्या होती है ये गठबंधन सरकार और भारत में क्या है इसका इतिहास?

गठबंधन सरकार के बारे में

गठबंधन सरकार (coalition government) उस सरकार को कहते हैं जो एक से ज्यादा पार्टियों के समर्थन से सरकार बनाती है। इसमें विभिन्न राजनीतिक दल सत्ता में हिस्सेदारी करने के लिए एक सहमत होते हैं। इन्हीं में से एक को सरकार का प्रमुख चुना जाता है। आमतौर पर, ऐसी गठबंधन सरकारें तब बनाई जाती है, जब कोई भी एक पार्टी सरकार बनाने के लिए पूर्ण बहुमत नहीं हासिल कर पाती है।

गठबंधन सरकार

  1. बहुमत से अधिक वाली गठबंधन सरकार – इसमें सरकार में कोई एक पार्टी संसद में सीटों का पूर्ण बहुमत हासिल करती है। लेकिन बावजूद इसके सरकार चलाने के लिए उसे दूसरी पार्टियों की जरूरत होती है। जिनके साथ वो गठबंधन करती है।
  2. अल्पसंख्यक गठबंधन सरकार- ये वो गठबंधन (Coalition Government) होता है जिसमें सरकार में गठबंधन करने वाले सभी दल मिलकर भी संसद में सीटों का बहुमत हासिल नहीं कर पाते हैं।

गठबंधन सरकारों का इतिहास

भारत की पहली गठबंधन सरकार 1977 में बनाई गई थी। इस समय मोरारजी देसाई भारत के प्रधानमंत्री बने। 1980 और 1990 के दशक में भारत में कई बार गठबंधन सरकारें बनाई गई। इन दौर में वीपी सिंह, चंद्र शेखर, इंद्र कुमार गुजराल और एचडी देवेगौड़ा अलग-अलग समय में भारत के गठबंधन सरकार वाले प्रधानमंत्री बनें।

2024 लोकसभा में गठबंधन सरकार?

लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को 240 सीटें मिली हैं। जो सरकार बनाने के लिए काफी नहीं है। फिलहाल NDA के पास पूर्ण बहुमत है। NDA को इस चुनाव में 291 सीटें मिली हैं। ऐसे में टीडीपी के 16, जेडीयू के 12 सांसद सरकार बनाने में मदद करेंगे। शिवसेना शिंदे गुट, लोजपा (आर), जेएनपी, रालोद, एनसीपी, अपना दल, एजीपी, हम, आजसू और एजीपी बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे। जाहिर तौर पर गठबंधन में नायडू, नीतीश का मजबूत दखल दिखाई देगा।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *