LokSaha Election Result:किसे मिली कितनी सीट? किसकी बनेगी सरकार?

Lok Saha Election Result 2024: 5 जून 2024 की सुबह देश की राजनीति के लिए एक अलग ही दौर लेकर आया। 7 चरणों में हुए 18वें लोकसभा के लिए चुनाव के बाद मतगणना ने राजनीति का रुख बदल दिया। एक तरफ जहां NDA ने पूर्ण बहुमत हासिल कर भारत की सत्ता अपने हाथों में लेने की तरफ कदम बढ़ाए तो वहीं भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। भले ही उम्मीद के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी ने अकेले पूर्ण बहुमत नहीं हासिल किया लेकिन अब सहयोगी पार्टियों की मदद से देश में एक बार फिर से प्रधानमंत्री मोदी की सरकार बनती नजर आ रही है। देखते हैं क्या है सीटों की स्थिति…

लोकसभा चुनाव 2024 का रिजल्ट

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के मुताबिक देश की 543 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 240 सीटें मिली। 99 सीटों पर जीत के साथ कांग्रेस (INC) दूसरे नंबर पर रही। दूसरे बड़े दलों की सीटों पर नजर डालें तो समाजवादी पार्टी (SP) ने इस बार 37 सीटों पर जीत दर्ज कर तीसरे नंबर पर पहुंच गई। समाजवादी पार्टी के बाद ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) को 29 सीटों पर जीत मिली।

TDP और JDU का प्रदर्शन रहा अच्छा

चुनाव के नतीजों (Lok Saha Election Result 2024) ने सभी को चौकाया है। इसमें द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) ने लोकसभा चुनाव में 22 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं तेलगु देशम पार्टी (TDP) ने 16 सीट अपने नाम किया। NDA में शामिल ये दोनों ही लोकसभा की सीटें देश की राजनीति में महत्वपूर्ण साबित होंगी। वहीं बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) को भी इस चुनाव में 12 सीटों पर जीत मिली है।

महाराष्ट्र पर इनका कब्जा

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की पार्टी ने भी बड़ी सफलता हासिल की है। उनकी पार्टी शिवसेना (उद्धव गुट) ने 9 सीटें अपने नाम की है। वहीं उनके गठबंधन सहयोगी एनसीपी (शरद पवार गुट) ने 7, शिवसेना (शिंदे गुट) ने 7 और बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 5 सीटों पर कब्जा जमाया है।

YSRCP और RJD को मिली कम सीटें

आंध्र प्रदेश की सत्ता में मौजूद रही वाईएसआरसीपी को इस लोकसभा चुनाव (Lok Saha Election Result 2024) नुकसान उठाना पड़ा। वाईएसआरसीपी को लोकसभा की सिर्फ 4 सीटें ही मिली और बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की है। सीपीआई (माले) को भी 4 सीटें ही मिल सकीं।

आप और झारखंड मुक्ति मोर्चा को कम सीटें

  • दूसरे दलों की बात करें तो इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग को 3 सीट
  • आम आदमी पार्टी (AAP) – 3 सीट
  • झारखंड मुक्ति मोर्चा – 3 सीट
  • आंध्र प्रदेश की जनसेना पार्टी – 2 सीट
  • कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी-लेनिनवादी लिबरेशन) – 2 सीट
  • जनता दल (सेक्युलर) – 2 सीट
  • विदुथलाई चिरुथैगल काची – 2 सीट
  • भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी – 2 सीट
  • राष्ट्रीय लोक दल – 2 सीट
  • जम्मू एंड कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस – 2 सीट

READ MORE Vivekananand Rock Memorial कहां है? 5 प्वाइंट्स में जानें खासियत!

कुछ पार्टियों को मिली सिर्फ 1 सीट

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम की बात करें तो इस चुनाव (Lok Saha Election Result 2024) उन्हें भी 1 ही सीट से संतोष करना पड़ा। वहीं कुछ पार्टियों और निर्दलीय उम्मीदवारों को भी 1-1 सीट ही मिले। चुनाव गणित के हिसाब से NDA मजबूत दिखाई दे रहा है। जल्द ही देश में सरकार बनाने की घोषणा भी की जाएगी।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *