UAE Blue Residency Visa क्या है? किन्हें मिलेगा और क्या होगा फायदा?

UAE Blue Residency Visa: UAE 10 साल के लिए कुछ खास लोगों को वीसा देगी। जिसे यूएई ब्लू रेजीडेंसी वीजा कहा जा रहा है। इस वीजा का संबंध पर्यावरण से है। जानते हैं कैसे ये वीजा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण है और किन्हें मिलेगा ये वीसा…

क्या है ब्लू रेजीडेंसी वीजा?

पर्यावरण अधिवक्ताओं के लिए ये वीजा डिज़ाइन किया गया है। क्या है ब्लू रेजीडेंसी वीजा (UAE Blue Residency Visa) एक लॉग टर्म रेजीडेंसी प्रोग्राम है। ये 10 साल के लिए होगा। यानी कि 10 साल के लिए यूएई उन लोगों को वीजा देगा जो पर्यावरण संरक्षण में अपना असाधारण योगदान दे रहे हैं। ये डोमेस्टिक और वैश्विक स्तर पर स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए यूएई के समर्पण को दुनिया के सामने लाता है।

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अहम कदम

10 वर्षीय ब्लू रेजीडेंसी वीजा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अहम कदम उठाएगा। इस वीजा को हासिल करने वाले लोग लंबे समय तक यूएई में निवास कर सकेंगे। वीजाधारियों को कई तरह की दूसरी सुविधाएं भी मिलेंगी। UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन राशित अल मकतूम ने वीजा लांच करने के बाद सोशल मीडिया पर कहा- “राष्ट्रीय निर्देशों को लागू करने के लिए मंत्रिपरिषद के प्रोजेक्ट के हिस्से के रूप में “ब्लू रेजीडेंसी” को मंजूरी दी गई है। ये 10 वर्षों के लिए होगा।“

किन्हें मिलेगा ये वीजा?

ब्लू रेजीडेंसी वीजा (UAE Blue Residency Visa) पर्यावरण की रक्षा के क्षेत्र में असाधारण योगदान और प्रयास करने वाले व्यक्तियों को दिया जाएगा। ये समुद्री, जमीनी और वायु पर्यावरण से जुड़ा हो सकता है। जो पर्यावरण में गुणवत्ता, स्थिरता और इसकी आधुनिक टेक्नोलॉजी ,अर्थव्यवस्था, या अन्य क्षेत्रों से जुड़ा हुआ हो। अबू धाबी में वीजा को दी गई मंजूरी

ब्लू वीजा की पात्रता

ब्लू वीज़ा उन लोगों को दिया जाएगा जिन्होंने पर्यावरण के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम किया है। इसमें समुद्री जीवन संरक्षण, भूमि-आधारित पारिस्थितिकी तंत्र, वायु गुणवत्ता सुधार, स्थिरता प्रौद्योगिकी और परिपत्र अर्थव्यवस्था शामिल है। योग्यता रखने वाले व्यक्ति को पहचान, नागरिकता, सीमा शुल्क और बंदरगाह सुरक्षा (आईसीपी) के लिए संघीय प्राधिकरण के जरिए ब्लू वीज़ा के लिए आवेदन करना होगा। इसके अलावा संबंधित अधिकारी या फिर किसी योग्य व्यक्ति को भी नॉमिनेट किया जा सकता है।

 READ MORE सुरक्षित भविष्य के लिए जरूरी है मिट्टी का संरक्षण!

Positive सार

ब्लू वीज़ा से कई लाभ होंगे। इसमें संयुक्त अरब अमीरात में दीर्घकालिक रेजीडेंसी, पर्यावरण प्रोजेक्ट पर सहयोग के अवसर, धन और संसाधनों की उपलब्धता और उनके पर्यावरणीय योगदान के लिए मान्यता जैसी चीजें शामिल है। यह पहल न केवल पर्यावरण की वकालत करने वालों को एक प्लेटफॉर्म देगी बल्कि बल्कि टिकाऊ और ग्रीन फ्यूचर की दिशा भी दिखाएगी।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 

Office Address: D 133, near Ram Janki Temple, Sector 5, Jagriti Nagar, Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001

Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

FOLLOW US​

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.