Yoga for women: महिलाओं के लिए बेस्ट है ये आसन, जरूर करें ट्राई!

Yoga for women: महिलाएं चाहे वर्किंग हो या हाउस वाइव्स उनके लिए हेल्दी रहना एक बड़ा चैलेंज होता है। फिजिकल हेल्थ के साथ उनका मेंटल हेल्थ भी जुड़ा होता है। ऐसी सब परेशानियों के सॉल्युशन के लिए महिलाओं को मत्स्येन्द्रासन जरूर ट्राई करना चाहिए। इसे अंग्रेजी में स्पाइनल ट्विस्ट (spinal twist) भी कहते हैं । जानते हैं इसके फायदे?

रोजाना निकालें कुछ समय

ये एकदम आसान है। इस योगासन को करने के लिए कमर को ट्विस्ट किया जाता है, जिसके कारण रीढ़ की हड्डी की इलास्टिसिटी इंप्रूव होने लगती है। अगर अर्ध मत्स्येन्द्रासन या स्पाइनल ट्विस्ट (spinal twist) के डेली प्रैक्टिस से कई लाभ मिलते हैं। ये यह ब्लड सर्कुलेशन को इंप्रूव करने के साथ-साथ डाइजेशन को भी अच्छा करता है। जानते हैं इसके लाभ

स्ट्रेस को करता है कम

महिलाओं को ये आसन (Yoga for women) जरूर करना चाहिए। महिलाएं एक साथ कई जिम्मेदारियां निभाते हुए कब स्ट्रेस से डील करने लगती हैं बता ही नहीं चलता है। ऐसे में उन्हें इस आसन से काफी फायदा मिलेगा। ये मन को शांत करके तनाव और चिंता को कंट्रोल करता है।

मोनोपॉज के दौरान मदद

मेनोपॉज या प्री-मेनोपॉज पीरियड के दौरान भी स्पाइनल ट्विस्ट (spinal twist) से आराम मिलता है। मोनोपॉज के दौरान हॉट फ्लैशेज या मूड स्विंग्स जैसी परेशानियां सामने आती है। तो अर्ध मत्स्येन्द्रासन आसन करने से एंडोक्राइन सिस्टम स्ट्यूमिलेट होता है, जिससे हार्मोन लेवल रेग्युलेट होते हैं और हार्मोन सही तरह से काम करने लगते हैं।

पीरियड्स में आराम

अर्ध मत्स्येन्द्रासन के प्रैक्टिस से पीरियड्स में होने वाले दर्द से भी काफी हद तक रिलीफ मिलता है। जब आप इस आसन का अभ्यास करते हुए हल्का सा ट्विस्ट बॉडी को ट्विस्ट करते हैं तो पीठ के निचले हिस्से और पेट में होने वाली परेशानी से आराम मिलता है। ये आसन डाइजेस्टिव ऑर्गन को भी स्टिम्यूलेट करने का काम करता है।

कमर दर्द में राहत

बढ़ती उम्र की महिलाओं में ये आम बात है। महिलाओं के लिए ये आसन (Yoga for women) मददगार साबित होता है। अर्ध मत्स्येन्द्रासन का अभ्यास करने से कमर दर्द में आराम मिलता है। बॉडी को जब आप ट्विस्ट करते हैं तो रीढ़ में फ्लेक्सिबिलिटी और एलाइनमेंट भी इंप्रूव होती है।

नोट- लेख मीडिया रिपोर्ट्स और कुछ किताबों पर आधारित है। आसन शुरू करने से पहले किसी एक्सपर्ट्स से बात जरूर करें।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 

Office Address: D 133, near Ram Janki Temple, Sector 5, Jagriti Nagar, Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001

Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

FOLLOW US​

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.