Pink Sand Beach: भारत में कहां है ये बीच, जानें क्या है खासियत?

Pink Sand Beach: समुद्र, नदी और झील मन को सुकून देते हैं। यही वजह है कि लोग छुट्टियों में ऐसी जगहों को भी सिलेक्ट करते हैं जहां पर ऐसी प्राकृतिक स्थल मौजूद हों। ऐसी ही एक जगह के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं जिसके बारे में आपने कभी सुना नहीं होगा। लेकिन इसे देखकर आप इसकी खूबसूरती के मुरीद हो जाएंगे। ये जगह गुलाबी रेत से घिरा है। इसीलिए इसे स्थानीय तौर पर पिंक सैंड बीच कहा जाने लगा है। जानते हैं कहां है ये जगह और कैसे आप इसे एक्सप्लोर कर सकते हैं।

उत्तराखंड  

हिमालय की प्राकृतिक सुंदरता का चार्म आप उत्तराखंड की वादियों में देख सकते हैं। गंगा नदी के किनारे बसा ऋषिकेश प्रमुख धार्मिक स्थलों, आध्यात्मिक आश्रमों और योग केंद्रों के साथ ही कई आश्चर्य को खुद में समेटे हुआ है। कहते हैं ऋषिकेश शांति और सकारात्मकता की खोज का भी केंद्र है। ऋषिकेश से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है पिंक बीच। नहीं यहां पर समुद्र नहीं है बल्कि ये एक रिवर बेल्ट है। लेकिन इसकी खूबसूरती आपको बीच की तरह दिखाई देगी और वो भी पिंक रेत से घिरी हुई।

पिंक सैंड बीच

जिस पिंक सैंड बीच (Pink Sand Beach) की हम बात कर रहे हैं वो ऋषिकेश से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर मालाकुंटी में ये जगह मौजूद है। इस जगह को अभी ज्यादा एक्सप्लोर नहीं किया गया है इसीलिए ये सीक्रेट बीच भी कहलाता है। ये जगह ऋषिकेश के शोरगुल वाले इलाकों से दूर एकदम एकांत वाला इलाका है। यहां पर आपको ज्यादा लोग नहीं दिखाई देंगे। यहां पर आसपास की रेत चमकीली और हल्की गुलाबी गिखाई देती है। कहीं-कहीं पर रेत डार्क पिंक भी दिखती है। यही वजह है कि इसे पिंक सैंड बीच कहा जाता है। तो अगर आप शांति और खूबसूरती दोनों के तलाश में हैं तो पिंक सैंड बीच (Pink sand Beach) जरूर जाएं।

कैसे पहुंच सकते हैं पिंक सैंड बीच?

इसके लिए आपको ऋषिकेश से मालाकुंटी नाम के गांव पहुंचना होगा। ये सफर 35 किलोमीटर का है। भीड़भाड़ और एकांत से परे ये जगह काफी खूबसूरत है। पिंक सैंड बीच (Pink Sand Beach) तक पहुंचने के लिए आपको कोई भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे कि रिक्शा, ऑटो नहीं मिलेंगे बल्कि आपको अपनी सुविधा के हिसाब से यहां पहुंचना होगा। इसके लिए आप कैब भी बुक कर सकते हैं।

READ MORE Renuka Jagtiani बनीं भारत की नई बिलिनेयर, पति चलाते थे कैब!

Positive सार

पिंक सैंड बीच (Pink Sand Beach) आपको एक नया एक्सपीरियंस देगी। आप ऋषिकेश जाएं तो इसे एक्सप्लोर जरूर करें। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि छुपी हुई जगह को लोग एक्सप्लोर कर उसे खराब भी कर देते हैं। इसीलिए पर्यटन को सिर्फ मौज-मस्ती तक रखना नैतिकता नहीं है। आप किसी जगह पर जाएं तो ये भी समझें कि ये हमें जितना सुकून देते हैं उनता ही जैव-विविधता के लिए जरूरी भी हैं। इसीलिए अपने नैतिक जिम्मेदारियों को समझते हुए पर्यटन का आनंद लें।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 

Office Address: D 133, near Ram Janki Temple, Sector 5, Jagriti Nagar, Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001

Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

FOLLOW US​

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.