Board exam: कैसे साल में दो बार दे सकते हैं 10th-12th की परीक्षा?

Board Exam के बारे में सोचकर आपको भी डर लगता है? क्या आपके माता-पिता भी आपकी परीक्षा को लेकर स्ट्रेस में रहते हैं। तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको कुछ ऐसा बता रहे हैं जिससे आपको बोर्ड की परीक्षा से डर नहीं लगेगा। दरअसल  छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षाएं देने के लिए 2025 के सेशन से नई व्यवस्था लागू हो जाएंगी। इसमें 10th-12th की परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित होंगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत छत्तीसगढ़ में ये व्यवस्था शुरू की जा रही है।  

क्या है पूरी खबर?

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) कुछ दिनों पहले रायपुर पहुंचे थे। उन्होंने रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि, नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (National Education Policy) से स्टूडेंट्स स्ट्रेस फ्री रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का यही उद्देश्य है। इस व्यवस्था के जरिए प्रधानमंत्री बच्चों को अच्छी शिक्षा देने और छात्रों को संस्कृति से जोड़े रखने के लिए की है। छात्रों को स्टडी के अलावा, संस्कृति, कला और खेल में भी शामिल होने पर जोर दिया गया है। नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (National Education Policy) से बच्चे भविष्य के लिए तैयार होंगे और 2047 तक भारत एक विकसित देश बनेगा।

Board Exam से डर लगता है तो देखिए ये वीडियो डर खत्म हो जाएगा

छात्रों को क्या फायदा होगा?

10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा (Board Exam) दो बार होने से छात्रों और माता-पिता का स्ट्रेस कम होगा। कोर्स दो भागों में बांटा जाएगा और स्टूडेंट्स पर एक साथ पढ़ने का बोझ नहीं होगा। वो दूसरी एक्टिविटिज में भी भाग ले सकेंगे। इसमें हर चैप्टर को समान वेटेज मिलेगा। कमजोर बच्चों को फेल होने का डर नहीं सताएगा। साथ ही शिक्षकों के लिए कोर्स पूरा करने की आसानी भी होगी।

’10 बस्ता रहित दिवस’

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस बात पर भी चर्चा की हर साल स्कूल में ’10 बस्ता रहित दिवस’ शुरू की जाएगी। इस योजना के पहले चरण के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के 211 स्कूलों में हर एक पर ₹2 करोड़ खर्च होंगे। ये खर्च स्कूलों को ‘हब एंड स्पोक’ मॉडल पर अपग्रेड करने के लिए किया जा रहा है।

Positive सार

Board Exam का स्ट्रेस खत्म हो इसीलिए सरकार नई एजुकेशन पॉलिसी पर जोर दे रही है। केंद्र और राज्य सरकार की इस कोशिश से जहां बच्चों का सर्वांगीण विकास होगा वहीं उनके हर डायमेंशन में क्रिएटिविटी आएगी। इस योजना से कमजोर बच्चों को भी आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES