UPSC 2024 की नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। सिविल सेवा की तैयारी कर रहे एस्पीरेंट्स 5 मार्च 2024 के पहले फॉर्म भरकर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। देशभर में लगभग 10 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स हर साल यूपीएससी (UPSC) की परीक्षा देते हैं। इसमें कई लोग ऐसे होते हैं जो बिना किसी कोचिंग के ही परीक्षा अच्छे नंबरों से पास कर लेते हैं। ऐसे ही अधिकारियों में से एक हैं IAS चंद्रज्योति। उन्होंने सेल्फ स्टडी से 22 साल की उम्र में पहली ही बार में UPSC पास कर लिया। जानते हैं क्या है कहानी और क्या थी स्ट्रैटजी…
UPSC 2024 का नोटिफिकेशन जारी
यूनियन सर्विस पब्लिक कमीशन (UPSC) ने साल 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के अनुसार 1056 पदों के लिए इस बार परीक्षा ली जा रही है। परीक्षा में शामिल होने के लिए आपको पहले फॉर्म भरना होगा। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 5 मार्च 2024 है।
IAS चंद्रज्योति
साल 2019 में चंद्रज्योति सिंह ने सिविल सर्विसेज एग्जाम में 28वीं रैंक हासिल की थी। उन्होंने अपनी मेहनत से IAS बनने का अपना सपना पूरा किया था। उन्होंने सिर्फ एक साल की ही तैयारी में सबसे मुश्किल मानी जाने वाली इस परीक्षा को सेल्फ स्टडी से पास कर लिया। यूपीएससी की तैयारी के लिए चंद्रज्योति सिंह ने कोई भी कोचिंग नहीं ज्वाइन की थी। उन्होंने स्मार्ट वर्क के साथ एक अच्छी स्ट्रैटजी के साथ तैयारी की।
बचपन का सपना IAS बनना
चंद्रज्योति के परिवार के बारे में बात करें तो उनके पिता दलबरा सिंह रिटायर्ड आर्मी रेडियोलॉजिस्ट हैं और उनकी माता मीना सिंह भी भारतीय सेना को अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। यही वजह थी कि वो भी देश सेवा में जाना चाहती थीं। चंद्रज्योति सिंह ने इसीलिए UPSC की तैयारी शुरू की और आईएएस बन गईं।
IAS चंद्रज्योति की स्ट्रैटजी
चंद्रज्योति सिंह को ग्रेजुएशन के समय से ही पता था कि उन्हें क्या करना है। यही वजह है कि जैसे ही उनका ग्रैजुएशन खत्म हुआ उन्होंने एक साल का ब्रेक लेकर UPSC की तैयारी शुरू कर दी। उन्होंने अपनी तैयारी के लिए किसी तरह की कोई कोचिंग नहीं ली।
6-8 घंटे करती थीं पढ़ाई
चंद्रज्योति सिंह के अनुसार वो रोजाना 6 से 8 घंटे तक पढ़ती थीं। इसके अलावा उन्होंने परीक्षा के दिनों में 10 घंटे तक की भी पढ़ाई की। सभी विषयों के अलावा वो हर दिन न्यूज पेपर पढ़ती थीं और डेली करेंट अफेयर्स की तैयारी भी रोज करती थीं।
Positive सार
IAS ज्योति सिंह इस बात की मिसाल हैं कि जो आपको जो चाहिए उसके लिए क्लीयर रहें। चंद्रज्योति सिंह जानती थीं कि उन्हें क्या करना है। यही वजह है कि उन्होंने पहले ही प्रयास में UPSC की परीक्षा को पास किया। वो एस्पीरेंट्स को तैयारी की सलाह देते हुए कहती हैं, कि किसी भी परीक्षा के लिए स्ट्रैटजी बनाना सबसे जरूरी है। अगर आप अपनी तैयारियों को सिंपल रखेंगे और अपनी बनाई हुई रणनीति के अनुसार तैयारी करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी।