Air Purifier Plants: हवा को शुद्ध करने के साथ ही गंभीर बीमारियों से सुरक्षा देते ये पौधे!

Air Purifier Plants: पेड़-पौधे हमारे लिए एक ऐसे वातावरण का निर्माण करते हैं, जो हमें सुरक्षित जीवन देते हैं, भविष्य की संभावनाएं देते हैं और खुशी देते हैं। कुछ प्लांट्स हर्बल होते हैं जो आयुर्वेद के काम आते हैं तो कुछ खूबसूरत होते हैं जो आपके गार्डन या घरों की शोभा बढ़ाते हैं। कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जो हवा को साफ करने के साथ ही गंभीर बीमारियों से भी सुरक्षा देते हैं। क्या आप जानते हैं इन Air Purifier Plants के बारे में, अगर नहीं तो इस लेख को जरूर पढ़ें..

1.एलोवेरा (Aloe Vera)

एलोवेरा का यूज हर तरह से किया जाता है इसे एंटी एजिंग, फेस क्लिंजिंग से लेकर कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ ही एलेवोरा से कई दवाईयां भी बनाई जाती है। पर क्या आप ये जानते हैं कि एलोवेरा वायु प्रदूषण को सोखने में असरदार माना गया है। एलोवेरा हवा से फॉर्मेल्डिहाइड और बेंजीन जैसी गैसों को दूर करता है। इससे घर का वातावरण शुद्ध रहता है और प्रदूषण से होने वाली बीमारियों से सुरक्षा मिलती है। इसके साथ ही एलोवेरा आपके घर की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ ही स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसे लगाने के लिए ज्यादा पानी की आवश्यकता भी नहीं होती है।

2.चमेली (Jasmine)

चमेली का पौधा भी Air Purifier का काम करता है। ये सांस से संबंधित गंभीर बीमारियों के लिए फायदेमंद माना गया है। इसके अलावा इसके फूल की सुगंध भी आपको फ्रेश रखती है। अगर आप डिप्रेशन जैसी स्थिति से गुजर रहे हैं तो भी चमेली आपको अच्छा फील करवाती है। घर की खूबसूरती बढ़ाने में भी ये असरदार होते हैं।

3.एजेलिया (Azalea)

अगर आपको अपने गार्डन में खूबसूरत फूल लगाने हैं तो उसके लिए एजेलिया का पौधा परफेक्ट है। ये आपके गार्डन की खूबसूरती में चार चांद लगा सकता है। इसके अलावा एजेलिया हवा में फैली हानिकारक गैस को सोखने का भी काम करती है। जिससे घर का वातावरण शुद्ध रहता है माहौल में शुद्धता आती है। 

4.स्पाइडर (Spider)

स्पाइडर पौधे वायु के कणों से फॉर्मेल्डिहाइड और जाइलीन जैसे नशीली केमिकल को हवा के कणों से हटाने का काम करते हैं। ये दिखने में भी काफी सुंदर होते हैं। घर के अंदर एक छोटे से पॉट में भी स्पाइडर प्लांट को लगाया जा सकता है। स्पाइडर प्लांट को ज्यादा पानी और धूप की जरूरत नहीं होती है तो आप इसे घर के अंदर भी रख सकते हैं।

5.फ्लेमिंगो लिली (Flamingo Lily)

खूबसूरत फूलों वाला यह प्लांट इंटीरियर के लिहाज से भी काफी पसंद किया जाता है। ये हवा को फ्यूरीफाई करने में काफी मदद करता है। इस पौधे से घरों का वातावरण शुद्ध रहता है। फ्लेमिंगो हवा में मिले फॉर्मेल्डिहाइड, अमोनिया, जाइलिन जैसे हानिकारक केमिकल से सुरक्षा देता है। खास बात ये है कि इसमें साल के 300 दिन फूल लगते हैं, जो घरों की खूबसूरती को बढ़ा देते हैं।

Positive सार

पेड़-पौधे वातावरण को शुद्ध रखने का काम करते हैं। ये प्रदूषण से सुरक्षा देते हैं ऐसे में बाहर की जहरीली हवा से बचने के लिए हम घर के अंदर ही ऑक्सीजन देने वाले पौधे लगा सकते हैं जिनसे हमें शुद्ध हवा मिलती रहे।  Air Purifier Plants ऑक्सीजन का बेहतर प्राकृतिक विकल्प हैं।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *