Foods for Brain Health: बेस्ट हैं ये सुपरफूड, याद्दाश्त बढ़ाने में करते हैं मदद!

Foods for Brain Health: ठंड का महीना अच्छी तरह से पोषण लेने और एक्सरसाइज करने के लिए बेस्ट माना जाता है। यही वो सीजन भी होता है जब इम्युनिटी कम होने के कारण बीमारियां भी बढ़ जाती है। इस समय सर्दी-जुकाम, निमोनिया, ब्रोंकाइटिस, फ्लू जैसी बीमारियां भी तेजी से बढ़ जाती हैं। ऐसे में ये बीमारियां आपके शरीर को तो नुकसान पहुंचाती ही है साथ ही ब्रेन हेल्थ को भी नुकसान पहुंचता है। लेकिन कुछ फूड्स है जो आपके ब्रेन को हेल्दी रखते हैं। ये सुपर फूड्स ब्रेन हेल्थ और बूस्टिंग के लिए भी जाने जाते हैं।  

सैल्मन (Salmon)

सर्दियों में मछली हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं, लेकिन ओमेगा-3 से भरपूर सैल्मन मछली एक ब्रेन टॉनिक के रूप में स्थापित है, जो इसके कार्य और कैपेसिटी को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। ओमेगा-3 मस्तिष्क को ऑक्सीजन प्रदान करता है। इसीलिए इसे मस्तिष्क का ‘सुपरहीरो’ कहा जाता है। 

पत्तेदार साग (Leafy Greens)

सर्दियों के मौसम में पालक और ब्रोकोली को अपने खाने में एड कर सकते हैं। क्योंकि हरी सब्जियां आपके ब्रेन के लिए विटामिन से भरपूर होती हैं। विटामिन E और फोलेट से भरपूर ब्रेन को बेहतर बनाने में भी मदद  कर सकता है। इसे खाने से लंबे समय तक किसी तरह की बीमारी नहीं होती है। 

स्ट्रॉबेरी (Strawberries)

मीठा खाने वाले लोगों के लिए स्ट्रॉबेरी सबसे अच्छा होता है। खासकर खाना खाने के बाद अगर मीठा खाने का मन करे तो आप खाने के बाद स्ट्रॉबेरी खा सकते हैं। स्ट्रॉबेरी आपकी याददाश्त बढ़ाने में मददगार हो सकती है। इसके अलावा तनाव भी कम करता है। 

नट्स (Nuts)

अत्यधिक पौष्टिक अखरोट ब्रेन को सही पोषण देती है। इस सुपरफूड में प्रोटीन और ओमेगा फैटी एसिड की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। खाने में ये स्वादिष्ट तो होते हैं और इन्हें बिना किसी परेशानी के कहीं भी और किसी भी समय खा सकते हैं। 

एवोकाडो (Avocado)

एवोकाडो मस्तिष्क के लिए बेहतर माना जाता है। एवोकाडो ब्रेन के काम करने की कैपेसिटी को बढ़ाता है। एवोकाडो ओमेगा फैटी एसिड और विटामिन ई से भरा होता है। ये मस्तिष्क के लिए एक बहुत ही जरूरी एलिमेंट्स होते हैं। एवोकाडो भी सर्दी के मौसम में ब्रेन के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। 

Positive डोज़

इंटरनेट के जमाने में हमें कई हेल्थ हैक्स देखने और पढ़ने को मिलते हैं। लेकिन सही पोषण नेचुरल और ओरिजनल चीजों से ही मिलते हैं। ऐसे में बाजार में मिलने वाले फलों और तमाम तरह के फूड्स को खरीदने से पहले जरूर चेक करें ताकी सही फूड से आप हेल्दी रहें।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES