Career Options: डिमांड में हैं ये फील्ड, बना सकते हैं सुनहरा करियर!

ऐसे कम ही लोग होते हैं जो अपना करियर अपनी पसंद की चीजों में बना सकते हैं। कुछ दशक पहले तक कम ही स्ट्रीम होते थे जो अच्छा फ्यूचर और जॉब सेक्योरिटी देते थे। लेकिन अब समय बदल गया है। लोग उन फील्ड में अपना भविष्य बना रहे हैं जो उनकी पसंद का है। ऐसे ही कुछ फील्ड हैं जहां लोग अच्छा काम करके काफी पैसे कमा रहे हैं। इनके लिए न तो बहुत पढ़ाई करनी होती है और न ही बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने होते हैं।

पेट ग्रूमर

कई लोगों को पेट्स बेहद पसंद होते हैं। ऐसे में अगर आपके पास ये हुनर है और पेट्स के बारे में दूसरों से ज्यादा जानकारी रखते हैं तो इस काम में करियर बना सकते हैं। कुछ इनवेस्टमेंट के साथ इसे बिजनेस के तौर पर शुरू किया जा सकता है। आजकल ये काफी चलन में हैं और इस फील्ड में अच्छा पैसा भी लोग कमा रहे हैं।

वॉइस-ओवर आर्टिस्ट

मल्टीमीडिया के जमाने में इसका काफी बड़ा बाजार है। ये काम थोड़ा सा अलग और क्रिएटिव है इसीलिए आजकल इसकी काफी मांग है। ऐसे में जिसे रुचि हो उसके लिए ये बेहद मजेदार भी है। अक्सर कार्टून वगैरह में कोई आवाज चलती है और कई ऐड में भी पीछे से लोग बोलते हैं। ये सभी काम वॉइस ओवर आर्टिस्ट का होता है। साथ ही कई डबिंग फिल्मों में भी इनकी जरूरत होती है। अच्छी आवाज, वॉयस मॉड्यूलेशन और बढ़िया प्रनाउनशियेसन होने के बाद थोड़ी सी ट्रेनिंग से इस फील्ड में करियर बनाया जा सकता है।

डीजे और आरजे

पार्टियों से लेकर बड़े फंक्शंस और डिस्को तक में अगर म्यूजिक बजाने का शौक रखते हैं तो ये फील्ड काफी अच्छा करियर देता है। डीजे हमेशा डिमांड में रहते हैं बस उन्हें म्यूजिक की अच्छी समझ और नॉलेज होनी जरूरी है।इसी तरह से अगर कम्यूनिकेशन स्किल्स अच्छी हैं तो आरजे का काम भी किया जा सकता है।

ये भी हैं ऑप्शन

इसी तरह से यूट्यूबर, फोटोग्राफी, एनिमेशन एथिकल हैकिंग, कोडिंग भी कुछ ऐसे काम हैं जिनमें पारंगत होना ही जरूरी है किसी डिग्री की डिमांड इसमें फिलहाल नहीं है। लेकिन इन्हें करियर ऑप्शन के तौर पर चुना जा सकता है। यूट्यूबर बनने के लिए तो किसी तरह की शिक्षा की जरूरत नहीं होती है। केवल वीडियो बनाना एडिट करना आना चाहिए और नियमित रूप से काम करते रहना ही जरूरी है। भले ही यहां इनकम देर से शुरू होती है पर एक बार सब्सक्राइबर बढ़ गए तो कमाई का सिलसिला खत्म नहीं होता है। 

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 

Office Address: D 133, near Ram Janki Temple, Sector 5, Jagriti Nagar, Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001

Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

FOLLOW US​

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.