छत्तीसगढ़ को मिलेगी पहले अंग्रेजी मीडियम सरकारी स्कूल की सौगात


त्तीसगढ़ के धरमपुरा में निजी स्कूलों जैसी सुविधाओं वाला प्रदेश का पहला अंग्रेजी माध्यम सरकारी स्कूल बनने जा रहा है। यह दिल्ली सरकार की राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालयों की तर्ज पर बनेगा।

सर्वसुविधायुक्त ये स्कूल लगभग 12 करोड़ की लागत से बनाया जायेगा और इसका कुल क्षेत्र 2 एकड़ में फैला होगा। इस स्कूल की बिल्डिंग चार मंज़िला होगी और ये प्रदेश के कई निजी स्कूलों को टक्कर देने में सक्षम होगा।

ड्राइंग और डिज़ाइन हो चुके हैं फाइनल

इस प्रोजेक्ट के ड्राइंग और डिज़ाइन तय किये जा चुके हैं और स्कूल के लिए जगह भी निश्चित की जा चुकी है। इसे दिल्ली के प्रतिभा विद्यालय के तर्ज पर बनाया जा रहा है जो देश के टॉप – 5 सरकारी स्कूलों में शामिल है। राजधानी रायपुर में भी इसी तर्ज पर स्कूलों की चैन तैयार करने की योजना है जिसकी शुरुआत धरमपुरा में बन रहे स्कूल से की जा रही है। जल्द ही टेंडर जारी कर बिल्डिंग का निर्माण भी शुरू कर दिया जायेगा और साल भर में बिल्डिंग तैयार हो जाएगी।

ऐसी होगी संचालन की प्रक्रिया

बहुत सी कानूनी पेचीदगियां होने के कारण यह तय किया गया है कि धरमपुरा के ही किसी सरकारी स्कूल को इस प्रोजेक्ट में मर्ज किया जायेगा जिसमें स्कूल का नाम, बच्चों और स्टाफ के साथ पूरा सेटअप तैयार होगा। इस तरह स्कूल के संचालन की शुरूआती प्रक्रिया आसान हो जाएगी। इसके बाद बच्चों के बढ़ने के साथ ही अंग्रेजी के टीचर्स और स्टाफ की भी भर्ती करवाई जाएगी।

कई बड़े निजी स्कूलों जैसी होंगी सुविधाएं

यह स्कुल सुविधाओं के मामले में प्रदेश के बड़े निजी स्कूलों को टक्कर देगा। 90 हज़ार वर्गफुट के प्लॉट पर इसका निर्माण किया जायेगा और इसका खेल का मैदान लगभग 25 हज़ार वर्गफुट से बड़ा होगा।

Also Read : Coronavirus Cases in India: भारत का रिकवरी रेट पहुंचा 52% के पार

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES