महिलाओं का फेवरेट ‘नायका’ बना यूनिकॉर्न, अब आइपीओ की तैयारी

इंडियन ब्यूटी ब्राण्ड
नायका अपने ब्यूटी प्रॉडक्ट्स के लिए महिलाओं का फेवरेट बन चुका है। 2012 में शुरू हुआ नायका आज महिलाओं के ब्यूटी और वेलनेस प्रोडक्ट्स का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म बनकर सामने आया है। महिलाओं और काज़्मेटिक्स का बहुत पुराना नाता रहा है। हर लड़की के जीवन का यह अहम हिस्सा होता है। और क्यों हो साज-श्रृंगार ही तो औरत का गहना होता है। अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए हर महिला ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करती है।

अगर
हम पहले समय की बात करे तो घर पर ही मां साज शृंगार का सामान बनाया करती थी। जैसे कि मुल्तानी मिट्टी, काजल पत्तियां पीस कर मेहंदी लगाया करती थी। समय के साथ सब इतना आगे निकल चुका है कि आज घर बैठेबैठे ही यह सब सामान आप तक पहुंच सकता है। कुछ इसी प्रकार इंडिया का लीडिंग कॉमर्स ब्यूटी ब्रांड नायका ने भी ब्यूटी मार्केट में अपने पैर जमा लिए है। आज इस प्लेटफार्म पर हर मिनट में 30 से ज़्यादा प्रोडक्ट्स की बिक्री होती है। इतना ही नहीं 2020 में नायका, यूनिकॉर्न मतलब की 1 अरब डॉलर से ज़्यादा की कंपनी भी बन चुकी है। अब नायका मार्केट में अपना आईपीओ लाने की तैयारी में है। इससे इस कंपनी का वैल्युएशन तीन गुना तक हो सकता है।

नायका
की शुरुआत फाल्गुनी नायर ने की थी। वह कोटक महिंद्रा कैपिटल में नौकरी करती थी। रिटायरमेंट के कुछ साल पहले ही फाल्गुनी ने अपनी जॉब को छोड़कर खुद की कंपनी खोलने का प्लान किया। उसके बाद ही 2012 में फाल्गुनी ने नायका की शुरुआत की। नायका एक संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ है होता है स्पॉटलाइट
में रहने वाली स्त्री
भारतीय महिलाओ की भावनाओ को समझते हुए फाल्गुनी ने इस ब्यूटी ब्रांड को शुरू करने का निर्णय लिया। शुरूआती दिनों में तो फाल्गुनी को बहुतसी समस्याओ का समाना करना पड़ा था। पर धीरेधीरे नायका एक ब्रांड के रूप में बदल गया और आज नायका भारत की सभी महिलाओ का फेवरेट बन चुका है।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES