STEM MENTORSHIP PROGRAM: प्रौद्योगिकी शिक्षा में अब आगे बढ़ेंगी लड़कियां!

HIGHLIGHTS:

  • दिल्ली IIT ने शुरू की STEM Mentorship Program
  • 11वीं की छात्राएं ले सकेंगी Mentorship Program में हिस्सा
  • त्रिस्तरीय होगा STEM Mentorship Program
  • विज्ञान प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी पर फोकस

STEM Mentorship Program एक ऐसा प्लेटफार्म है जो लड़कियों की शिक्षा के क्षेत्र में भागीदारी को बढ़ाने के लिए शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम को दिल्ली IIT ने तैयार किया है। यह कार्यक्रम स्कूली छात्राओं के लिए डिजाइन किया गया है। ऐसी छात्राएं जो 11 वीं कक्षा में हैं इस कार्यक्रम में भाग लेंगी। यह कार्यक्रम स्कूल की छात्राओं में भविष्य की शिक्षा के प्रति रचनात्मक सोच को विकसित करेगा।

STEM Mentorship Program क्या है ?

STEM Mentorship Program के जरिए दिल्ली आईआईटी छात्राओं को Science, Technology, Engineering और Mathematics को विषय के रूप में सलेक्ट करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवा छात्राओं को Science के क्षेत्र में नए Innovation के प्रति प्रेरित करना है। इस कार्यक्रम के जरिए स्कूली छात्राओं को ट्रेनिंग दी जाएगी साथ ही रिसर्च से जुड़ी समस्याओं को हल करने का अनुभव भी कराया जाएगा। इस तरह से आने वाली युवा पीढ़ी विज्ञान के क्षेत्र में अपनी नींव को मजबूत कर पाएगी।

STEM Mentorship Program तीन स्तरीय होगा

इस कार्यक्रम को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि एक बैच में 11वीं कक्षा की साइंस स्ट्रीम वाली 10 छात्राएं होगीं और यह कार्यक्रम 3 स्तरों में होगा-

  1. दो हफ्तों की शीतकालीन प्रोजेक्ट, (December 2021 के अंत से शुरू होकर February 2022 की शुरुआत में खत्म।)
  2. एक ऑनलाइन lecture series होगी जिसमें Chemistry, physics, Biology, Maths और कुछ इंजीनियरिंग शाखाओं में module शामिल हैं। यह लेक्चर्स दिल्ली आईआईटी के प्रोफेसरों के द्वारा ली जाएंगी। इन लेक्चर्स की अवधि फरवरी और अप्रैल 2022 के बीच होगी जिसके दौरान, छात्राएं अपने प्रोजेक्ट्स पर अपने मेन्टीर के साथ बातचीत भी कर सकेंगे।
  3. ग्रीष्मकालीन प्रोजेक्ट May-June 2022 में 3-4 Week तक होंगे, जहां छात्राओं को laboratories का अनुभव मिलेगा और वे अपने मेन्ट0र के साथ अपने प्रोजेक्ट रिपोर्ट को अंतिम रूप देंगी।

विज्ञान प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी पर फोकस

आज भी देखा जाता है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी की कई छात्राएं बेहतर विकल्प की जानकारी नहीं होने की वजह से या तो स्ट्रीम को क्विट कर देती हैं या फिर दूसरे विकल्प की ओर बढ़ जाती हैं। इस प्रोग्राम के जरिए युवा छात्राएं बेहतर जानकारी के साथ अपनी शिक्षा को एक दिशा देंगी और आगे बढ़ेंगी। मेंटरशिप कार्यक्रम छात्राओं के जीवन में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित होगा। छात्राएं विज्ञान और प्रौद्योगिकी की दुनिया से परिचित होंगी और अपने रिसर्च से समाज की मदद करने के लिए प्रेरित होंगी।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES