विशेष रूप से विकलांग व्यक्ति को महिंद्रा ग्रुप में मिली नौकरी, कंपनी ने ऑफर की जॉब!

Highlights-

  • आनंद महिंद्रा ने दिल्ली के एक विकलांग को नौकरी दिलाने में मदद की।
  • ट्विटर पर शेयर की खुशखबरी।
  • बिरजू राम दिल्ली में ईवी चार्जिंग यार्ड में नौकरी मिली है।

उद्योगपति आनंद महिंद्रा अपने मोटिवेशनल और मनोरंजक पोस्ट के लिए ट्विटर पर काफी लोकप्रिय हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी परोपकारी गतिविधियों से नेटिज़न्स के दिलों में भी एक खास जगह भी बनाई है। पिछले साल दिसंबर में महिंद्रा ने एक विडियो पोस्ट को शेयर किया था। यह पोस्ट दिल्ली के एक विकलांग व्यक्ति से संबंधित था। आनंद महिंद्रा उस व्यक्ति से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने उसकी मदद करने का फैसला किया।

कैसे मिली पहचान?

यह सब पिछले साल दिसंबर में आनंद महिंद्रा द्वारा साझा किए गए एक पोस्ट के साथ शुरू हुआ। दरअसल, बिरजू राम ने पिछले साल दिसंबर में पहली बार महिंद्रा समूह के अध्यक्ष, आनंद महिंद्रा का ध्यान आकर्षित किया था, जब राष्ट्रीय राजधानी में एक संशोधित वाहन चलाते हुए उनका फुटेज ऑनलाइन वायरल हुआ था। उस समय, उद्योगपति महिंद्रा ने यह कहते हुए व्यक्ति की पहचान करने में मदद मांगी थी कि वह उसे उनकी कम्पनी के इलेक्ट्रिक लास्ट-
मील डिलीवरी सेवा के लिए हायर करना चाहते है।

महिंद्रा ने पिछले साल दिल्ली की सड़कों पर एक विशेष वाहन चलाते हुए बिरजू राम का एक वीडियो साझा किया था। विडियो में बिरजू हाथ या पैर नहीं होने के बावजूद एक गाड़ी चलाता नज़र आ रहा था। विडियो मे उसने बताया कि वह पिछले पांच साल से गाड़ी चला रहा था। महिंद्रा ने उसीकी सहायता करने का फैसला किया, और उन्होंने अपने वादे पर अमल भी किया।

वादा किया पूरा

महिंद्रा ने अपने हालिया ट्विटर पोस्ट में अपना वादा निभाने के बारे में खुशखबरी साझा की। बिरजू राम नामक व्यक्ति को महिंद्रा की कंपनी में दिल्ली में ईवी चार्जिंग यार्ड में नौकरी दी गई है। आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर पर बिरजू राम की तस्वीर शेयर की जिसमें वह आधिकारिक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए नजर आ रहा है। पोस्ट में बिरजू को एक कर्मचारी के रूप में बधाई दी गई है।

आनंद महिंद्रा हमेशा उन चीजों और लोगों की तलाश में रहते हैं जो दूसरो को प्रेरित करते हैं। साथ ही कई लोगों के जीवन में एक वास्तविक अंतर लाने के साथ-साथ अपने इन परोपकारी गतिविधियों से दूसरो को इंस्पायर भी करते हैं। महिंद्रा लोगों के प्रयासों में मदद करने और उनकी सराहना करने के लिए हमेशा ट्विटर के माधयम से आम लोगों से जुड़ते हैं।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES