मजबूत होगा भारत का डिजिटल इकोसिस्टम, गूगल और एयरटेल मिलकर बनाएंगे सस्ते स्मार्टफोन!

Highlights:

  • एयरटेल और गूगल भारत में बनाएंगे सस्ते स्मार्टफोन।
  • ‘गूगल फॉर इंडिया’ डिजिटाइजेशन फंड से 100 करोड़ डॉलर होगा निवेश।
  • भारत के डिजिटल ईकोसिस्टम में पहुंच और समावेशन को मिलेगा बढ़ावा।

भारत की एयरटेल कंपनी और दिग्गज गूगल आपस में मिलकर नए डिजिटल युग का सूत्रपात करने जा रहे हैं। ये दोनों कंपनियां मिलकर भारत के डिजिटल ईकोसिस्टम को मजबूत करेंगे। दरअसल गूगल अपने ‘गूगल फॉर इंडिया’ डिजिटाइजेशन फंड के जरिए 100 करोड़ डॉलर का निवेश करने जा रही है। जिसमें 70 करोड़ डॉलर के जरिए गूगल, भारती एयरटेल में हिस्सेदारी को खरीदेगी। इसके अलावा दोनों दिग्गज कंपनियां मिलकर किफायती स्मार्टफोन फोन विकसित करेंगी और 5जी तकनीक को प्रयोग कों उपयोग में लाएंगी।


मजबूत होगा भारत का डिजिटल इकोसिस्टम

गूगल, भारती एयरटेल में 1.28 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। इसके अलावा बचे 300 करोड़ डॉलर का निवेश अगले पांच सालों के लिए कॉमर्शियल एग्रीमेंट्स रूप में होगा। इसके जरिए भारत के डिजिटल ईकोसिस्टम में पहुंच और समावेशन को बढ़ावा देने का उद्देश्य समाहित है जिसमें इनोवेटिव अफोर्डेबिलिटी प्रोग्राम्स के माध्यम से एयरटेल की क्षमताओं में विस्तार करना शामिल है।

पूरी होंगी भारत की डिजिटल आवश्यक्ताएं

एयरटेल और गूगल, दोनों कंपनियों के आपस में काम करने का उद्देश्य भारत की डिजिटल आवश्यक्ताओं को पूरा करना है। इस आपसी साझेदारी के तहत गूगल और एयरटेल साथ मिलकर एयरटेल के एंड्रॉयड सक्षम डिवाइस की श्रृंखला के निर्माण के लिए काम करेंगे जिससे भारतीय उपभोक्ताओं की जरूरतें पूरी होंगी। कंपनियां आपस में मिलकर विभिन्न उपकरण निर्माताओं की साझेदारी से भारत में किफायती स्मार्टफोन बनाने की दिशा में काम करेंगे। इसका यह फायदा होगा कि भारतीय उपभोक्ताओं को सही रेंज में बेहतर टेक्नॉलजी के स्मार्टफोन मिल पाएंगे। साथ ही दोनों कंपनियां मिलकर भारत की वर्तमान स्थिति के अनुसार 5जी नेटवर्क को लेकर काम करेंगे और देश में कारोबार के लिए क्लाउड इकोसिस्टम को बढ़ावा देंगे। यह सकारात्मक पहल देश के डिजिटल और टेलिकॉम सेक्टर में अपार संभावनाओं के रास्ते खोलेगी।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES