चिनाब पुल: जम्मू कश्मीर में बना रहा है दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज!


Highlights:
  • भारत में बन रहा है दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज
  • जम्मू कश्मीर में हो रहा है निर्माण
  • चिनाब ब्रिज के नाम से होगी पहचान

चिनाब पुल, दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज

भारत अपने कारीगरी के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है फिर चाहे वो ताजमहल हो या दिल्ली का संसद भवन। और ऐसे ही सुंदर कारीगरी का नमूना अब जम्मू कश्मीर में तैयार हो रहा है। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। यह खूबसूरत रेलवे आर्क ब्रिज चिनाब नदी के ऊपर बनाया जा रहा है। जिसे दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज कहा जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने शेयर की तस्वीर

दुनिया के इस सबसे ऊंचे रेलवे आर्क ब्रिज का निर्माण भारत के जम्मू-कश्मीर राज्य में हो रहा है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 7 फरवरी को इस ब्रिज के मेहराब की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जिसके बाद हर कोई इसकी खूबसूरती की तारीफ कर रहा है। इस तस्वीर में विहंगम चिनाब पुल का खूबसूरत नजारा दिखाई दे रहा है।


कश्मीर घाटी से कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगी चिनाब पुल

1315 मीटर लंबा यह रेलवे पुल दुनिया का सबसे लंबा पुल है। यह नदी के तल से 359 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। जिसकी ऊंचाई पेरिस के एफिल टावर से भी ऊंची है। रेल मंत्रालय के अनुसार पुल के संरचनात्मक विवरण के लिए ‘टेकला’ सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा इस पुल का संरचनात्मक स्टील -10 डिग्री सेल्सियस तक को भी बर्दाश्त कर सकता है। इस ब्रिज के निर्माण से कश्मीर घाटी में कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा साथ ही पर्यटन की दृष्टि से भी यह काफी महत्वपूर्ण साबित होगा।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES