भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने 26 दिसंबर 2024 को 92 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली।

उनकी याद में भारत में 7 दिनों की राजकीय शोक की घोषणा की गई है।

भारतीय ‘अर्थव्‍यवस्‍था के भीष्‍म पितामह’ माने जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के द्वारा किए गए इन 5 कामों ने भारत की तस्वीर ही बदल दी

शिक्षा का अधिकार कानून (2009)

डॉ. सिंह की सरकार ने हर 6 से 14 साल के बच्चे को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार दिया

सूचना का अधिकार (2005)

हर भारतीय नागरिक को सरकारी सूचना तक पहुंच का हक़ दिया, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हुई

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून (2013)

देश के दो-तिहाई परिवारों को सस्ती दरों पर खाद्य पदार्थ उपलब्ध

भूमि अधिग्रहण कानून (2013)

विकास परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण करने पर प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा सुनिश्चित हुआ

वन अधिकार कानून (2006)

आदिवासी समुदाय को उनके परंपरागत भूमि अधिकार वापस दिलाने का ऐतिहासिक कदम

मनरेगा (2005)

हर ग्रामीण परिवार को साल में 100 दिनों के रोजगार का अधिकार दिलाया