Gulmarg

विंटर डेस्टिनेशन में गुलमर्ग काफी पसंद किया जाता है। ये सर्दियों में स्वर्ग की तरह दिखाई देता है। यहां की अपर्वथ चोटी स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग काफी फेमस है। एडवेंचर के साथ खूबसूरती लिए गुलमर्ग बेस्ट है।

 Gangtok

 Gangtok

पुराने भारत-चीन रेशम मार्ग का घर, गंगटोक एक अनूठा हिल स्टेशन के रूप में जाना जाता है। बौद्ध तीर्थयात्रियों से लेकर ट्रेकर्स तक, हर तरफ हरियाली, शांत ऊंचाई वाली झीलें, रंग-बिरंगे मठ और असली हिमालय के नज़ारे गंगटोक को खास बनाते हैं।

Rann Of Kutch

Rann Of Kutch

खूबसूरत सफेद रेत रेगिस्तान उत्सव के लिए दुनिया भर में अलग पहचान रखता है। कच्छ का रण नवंबर और फरवरी के बीच में घूमने के लिए बेस्ट है। कच्छ की खूबसूरती को हॉट एयर बलून राइड भी लिया जा सकता है।

Auli

Auli

भारत की स्कीइंग राजधानी के रूप में औली की पहचान है। ये सर्दियों में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। नंदा देवी, नीलकंठ और माना पर्वत की शानदार चोटियां यहां का आकर्षण है।

Jaisalmer

Jaisalmer

जैसलमेर, या गोल्डन सिटी थार रेगिस्तान क्षेत्र में आता है, यहां सर्दियों के मौसम में डेजर्ट कैंपिंग, ऊंट की सवारी, क्वाड बाइकिंग, टिब्बा बैशिंग, पैरासेलिंग और बहुत कुछ सी गतिविधियां की जाती हैं। गर्म जगह होने की वजह से ये जगह सर्दियों में घूमने के लिए एकदम परफेक्ट है।