26 अप्रैल- जानें आज का इतिहास
26 अप्रैल- इतिहास में इसी दिन 1975 में सिक्किम को भारतीय गणराज्य में शामिल किया गया और यह देश का 22वां राज्य बना।
इससे पूर्व 14 अप्रैल को राज्य में जनमत संग्रह कराया गया और जनता ने भारतीय संघ में शामिल किए जाने के हक में वोट दिया।
भारतीय संघ में शामिल किए जाने के 20 दिन बाद 16 मई को सिक्किम को औपचारिक रूप से भारत के 22वें राज्य का दर्जा मिला।
इसी दिन अमेरिका का पहला अंतरिक्ष यान चंद्रमा की सतह पर उतरा।
इसी दिन 1903 में गांधी जी ने दक्षिण अफ्रीका में वकालत शुरू की और वहां ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की।