ज्ञान का पर्व बसंत पंचमी | BASANT PANCHAMI 2022 | बसंत पंचमी 2022 | SEE POSITIVE
खुशनुमा मौसम, सुनहरा वातावरण और प्रकृति का प्रेम बांटने वाला वसंत का मौसम वसंत पंचमी का त्यौहार लेकर आता है। ज्ञान की आराध्या देवी सरस्वती की पूजा का यह पर्व ज्ञान, संगीत और वाणी का प्रतीक है। वसंत पंचमी की पूजा भारत के सभी भागों में मनाई जाती है जो हमारी संस्कृति, धर्म और रिवाजों का परिचायक हैं।