भारत में रसायन फ्री प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, पर्यावरण सुरक्षा के साथ किसानों की आमदनी होगी दोगुनी!
भारतीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को देश का बजट प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने बजट में किसानों से जुड़ी कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने रबी और खरीफ फसल का संरक्षण, किसानों के खातों में 2.37 लाख करोड़ रुपये की एमएसपी ट्रांसफर और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा जैसी घोषणाएं की। उन्होंने गंगा के किनारे बसे किसानों के लिए 5 किलोमीटर चौड़ा कॉरिडोर बनाने की बात भी की। आइए जानते हैं क्या है प्राकृतिक खेती और इससे किसानों को कैसे मिलेगा फायदा।