Indian Air Force Day 2022: दुनिया की बड़ी सेनाओं में से एक है भारतीय वायुसेना। हर साल 8 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना दिवस भारत में मनाया जाता है। हमारे देश में वायुसेना की नींव वर्ष 1932 में रखी गई थी। भारतीय वायुसेना ने अपना शौर्य कई मौकों पर दिखाया है। और अब तो महिलाएं भी इस क्षेत्र में अपना दमखम दिखा रही हैं। ये गर्व की बात है कि पिछले साल भारतीय वायुसेना के बेड़े में फ्रांस से आए राफेल शामिल हुए। और इससे भी ज्यादा गर्व की बात है कि इन दमदार लड़ाकू विमान राफेल को उड़ाने वाली एक महिला पायलट है।
भारत की पहली महिला पायलट
फ्रांस से साल 2020 में राफेल की पहली खेप भारत लाई गई थी, राफेल को उड़ाने की जिम्मेदारी भारतीय वायुसेना की महिला पायलट शिवांगी सिंह को मिली। राफेल के स्क्वाड्रन गोल्डन ऐरो में पहली महिला फ्लाइट लेफ्टिनेंट के तौर पर शिवांगी सिंह शामिल हुई हैं।
राफेल उड़ाने वाली पहली महिला पायलट शिवांगी सिंह का संबंध उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से है। फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह की शुरूआती शिक्षा वाराणसी से हुई। बाद में उन्होंने शिवपुर के सेंट जोजर्स कॉन्वेंट स्कूल बाईपास से 12वीं की परीक्षा पास की। पढ़ाई में काफी होशियार शिवांगी ने 12वीं में 89 फीसदी अंक लाए थे। जिसके बाद शिवांगी ने सनबीम विमेंस कॉलेज भगवानपुर से बीएससी की डिग्री हासिल की। पढ़ाई के दौरान ही शिवांगी ने एनसीसी ज्वाइन किया था।
वायुसेना की ओर शिवांगी का रुचि
एमएससी के बाद 2015 में शिवांगी सिंह ने वायुसेना की परीक्षा पास की और डेढ़ साल की ट्रेनिंग ली। साल 2017 में उन्हें देश की पांच महिला फाइटर पायलटों की टीम में शामिल किया गया। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद शिवांगी मिग 21 की फाइटर पायलट बनीं। साल 2013 में शिवांगी सिंह ने दिल्ली की गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश की टीम को लीड किया था।
Leave a comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *