1947 का वो दिन जब हम ब्रिटिश सत्ता की गुलामी से आजाद हुए थे, और 2022 जब हम दुनिया के सामने मजबूती से खड़े हैं। कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं है जहां हमारी काबिलियत किसी ने देखी न हो। ज्ञान-विज्ञान, शिक्षा-खेल सभी क्षेत्रों में विश्व हमारा लोहा मानती है। 15 अगस्त 2022 को हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। आइए जानते हैं आजादी से जुड़े 5 रोचक किस्से तस्वीरों के माध्यम से…
- 15 अगस्त 1947 को भारत की आजादी का जश्न मनाया जा रहा था। लेकिन आजादी के इस जश्न में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी शामिल नहीं हुए। वे बंगाल के नोआखली में हिंदू-मुस्लिम सांप्रदायिक हिंसा को रोकने के लिए अनशन पर बैठे थे।
- कहते हैं 14 अगस्त की मध्यरात्रि को नेहरू ने आजादी के लिए ऐतिहासिक भाषण ‘ट्रिस्ट विथ डेस्टनी’ दिया तब गांधी ने इसे नहीं सुना। वे जल्दी सोने चले गए थे।
- भारत में हर साल स्वतंत्रता दिवस के दिन लाल किले पर तिरंगा फहराया जाता था, लेकिन 15 अगस्त 1947 को ऐसा नहीं हुआ था। लोकसभा सचिवालय के एक शोध पत्र के मुताबिक लाल किले पर झंडा 16 अगस्त 1947 को फहराया गया।
- 15 अगस्त तक भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा निर्धारण नहीं किया गया था। इसका फैसला 17 अगस्त को रेडक्लिफ लाइन की घोषणा के बाद हुआ।
- 15 अगस्त 1947 को जब भारत आजाद हुआ तब उसके पास कोई राष्ट्रगान नहीं था। हालांकि 1911 में ही ‘जन-गण-मन’ लिखा जा चुका था। लेकिन इसे 1950 में यह राष्ट्रगान बना।