इंडियन बैंक अपने ग्राहकों के लिए फिक्स डिपॉजिट पर बढ़ी हुई ब्याज दर लेकर आया है। इंडियन बैंक ने FD पर मिलने वाले ब्याज की दरों को बढ़ा दिया है जिसके तहत अब 1 साल वाली FD पर 5% के बजाय 5.10% का ब्यारज मिल सकेगा। नई ब्याज दरें 1 जून से लागू हो गई हैं। इससे पहले HDFC, ICICI, पंजाब नेशनल बैंक और एक्सिस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों को बदला था।
इंडियन बैंक की नई ब्याज दरें
समय | ब्याज प्रतिशत |
7 से 29 दिनों के लिए | 2.80 % |
30 से 45 दिनों के लिए | 3.00 % |
46 से 90 दिनों के लिए | 3.25 % |
91 से 120 दिनों के लिए | 3.50 % |
121 से 180 दिनों के लिए | 3.75 % |
181 दिन से 9 महीने से कम के लिए | 4.00 % |
9 महीने से 1 साल तक | 4.40 % |
1 साल | 5.10 % |
1 साल से ज्यादा 2 साल से कम | 5.20 % |
2 साल से 3 साल से कम | 5.25 % |
3 साल से 5 साल से कम | 5.35 % |
5 साल | 5.35 % |
5 साल से ज्यादा | 5.35 % |
अगर एक फाइनेंशियल ईयर में बैंक FD पर मिलने वाला ब्याज 40 हजार रुपए से कम है तो इस पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। यह सुविधा 60 साल से कम उम्र के लोगों के लिए है। वहीं 60 साल से ज्यादा उम्र यानी सीनियर सिटीजन की FD से 50 हजार रुपए तक की आय टैक्स फ्री रहती है। इससे ज्यादा आय होने पर 10% TDS कटता है।